एक्सप्लोरर

दिल्ली में 'बनिया' पॉलिटिक्स' तेज़, ट्विटर पर भिड़े केजरीवाल और विजय गोयल

4 लाख बनियों के नाम वोटिंग लिस्ट से डिलीट करने का मुद्दा अब ट्विटर पर जंग की वजह बन गई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीजेपी नेता विजय गोयल इस बात को लेकर आपस में ट्विटर पर भिड़ गए.

नई दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बनियों पर दिए गए बयान से दिल्ली में एक बार फिर राजनीति शुरू हो गई है. 4 लाख बनियों का नाम वोटिंग लिस्ट से डिलीट करने का मुद्दा अब ट्विटर पर जंग की वजह बन गई. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीजेपी नेता विजय गोयल इस बात को लेकर आपस में भिड़ गए कि किस पार्टी ने बनियों को क्या दिया है?

दरअसल विवाद की शुरुआत अरविंद केजरीवाल के उस बयान से हुई जिसमें एक भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 4 लाख बनियों के नाम वोटिंग लिस्ट से कटवा दिए. इसी बयान पर आज केंद्र में मंत्री और राज्यसभा सांसद विजय गोयल सामने आ गए. विजय गोयल ने ट्वीट करके कहा कि केजरीवाल बनियों को बेवकूफ समझते हैं. बीजेपी से दो वैश्य नेता केंद्र में मंत्री हैं. अपने अलावा गोयल डॉक्टर हर्षवर्धन का ज़िक्र कर रहे थे.

विजय गोयल ने लिखा,'' दिल्ली के बनिए इस बात से नाराज़ हैं कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी बनियों को बेवक़ूफ़ समझती है. क्या वैश्य समाज इस बात पर विश्वास करेगा कि बीजेपी ढूंढ-ढूंढ कर उनका वोट काटेगी? जबकी सच तो यह है कि दिल्ली से दो वैश्य नेता केंद्र सरकार में मंत्री हैं ."

गोयल के इस ट्वीट को सीएम केजरीवाल ने पलटवार करते हुए लिखा "बीजेपी ने दिल्ली के कुल 8 लाख बनिए वोटरो में से 4 लाख के नाम क्यों कटवाए, जवाब दीजिए विजय गोयल. बीजेपी की नोटबंदी GST जैसी ग़लत नीतियों की वजह से व्यापारियों के धंधे चौपट हो गए. इसलिए बनिए इस बार बीजेपी को वोट नहीं दे रहे. तो क्या इसका मतलब आप उनके वोट कटवा दोगे? ऐसे जीतोगे?"

बता दें कि हाल ही में दिल्ली के विकासपुरी में एक भाषण के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर 15 लाख पूर्वांचलियों के, 4 लाख बनियों के और 8 लाख मुसलमानों के वोट कटवा दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना वायरस, जानें उत्तर प्रदेश समेत कहां-कहां मिले नए केस
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना, जानें UP समेत कहां-कहां मिले नए केस
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget