एक्सप्लोरर

सीएम केजरीवाल का BJP पर निशाना, 'शहर में एक सीरियल किलर है, जो एक के बाद एक सरकार का मर्डर किए जा रहा है'

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी का 'ऑपरेशन लोटस' दिल्ली में आकर 'ऑपरेशन कीचड़' बन गया.

Arvind kejriwal In Delhi Assembly Session: दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है. सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को सदन को संबोधित किया. सीएम ने कहा कि इस देश में एक ही शिक्षा मंत्री हैं. अमेरिका वालों से पूछो तो भी कहते हैं कि शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) है. दुनिया के किसी भी कोने में देश के खिलाफ कोई खबर छपती है, तो बहुत ही पीड़ा होती है. पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन करते हैं. दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र एक दिन के लिए बढ़ाया गया, आप सरकार सोमवार को कॉन्फिडेंस मोशन लाएगी.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि 75 साल के अंदर देश को घोट के रख दिया गया. इन लोगों ने मिलकर एक षड़यंत्र रचा कि दिल्ली की सरकार गिराई जाए, सारी राष्ट्र विरोधी ताकतें एकत्र हो गईं. इसका परिणाम मनीष सिसोदिया पर झूठा आरोप लगाया गया. मनीष सिसोदिया के घर में 4-5 कमरों में 14 घंटे तक रेड़ की. गद्दे और तकिए फाड़ कर शाम को निकले और चवन्नी भी नहीं मिली. रेड को 7 से 8 दिन हो गए, फिर कोई परिणाम नहीं आया. ये पूरी तरीके से फर्जी रेड़ थी. 

'सच ये है कि कोई घोटाला नहीं हुआ'

सीएम ने कहा कि घोटाला क्या है? अगर आप 8 बीजेपी विधायकों को अलग-अलग कमरे में बैठा दें और पूछे- बताओ घोटाला क्या है? 5 को तो कुछ पता ही नहीं होता और 3 अलग-अलग घोटाला बताते. क्योंकि झूठ अलग-अलग होता है और सच एक होता है और सच ये है कि कोई घोटाला नहीं हुआ. 

'बीजेपी की तरफ से सीएम बनने का ऑफर दिया गया'

उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया को दूसरे दिन फोन आया, बीजेपी की तरफ से सीएम बनने का ऑफर दिया गया. मैंने पिछले जन्म में कोई कर्म किए होंगे, इसलिए इनके जैसे डिप्टी सीएम बनें. जिन्होंने सीएम का पद ठुकराया. दिल्ली में ऑपरेशन लोटस नाम से चल रहा है. खरीद फरोख्त के लिए 800 करोड़ रुपये दिल्ली में रखे हैं. गुजरात और अन्य राज्यों में इनका गढ़ ढह रहा है. हम ऐलान कर दें कि गुजरात का चुनाव नहीं लड़ेंगे, तो सारी जांचें बंद हो जाएंगी. 

'शहर में एक सीरियल किलर आया है'

सीएम ने कहा कि हर राज्य की सरकारें गिराने में लगे हुए हैं, शहर में एक सीरियल किलर आया है, जो एक के बाद एक मर्ड़र किये जा रहा है. 277 विधायक ये लोग आज तक खरीद चुके हैं. उसके लिए साढे पांच हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं. इन्होंने अब तक देश में कई सरकारों को गिराया है- गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम, एमपी, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय. शहर में एक सीरियल किलर है जो एक के बाद एक हत्याएं कर रहा है. लोग एक सरकार चुनते हैं, वे उसे गिरा देते हैं. 

'मैं कॉन्फिडेंस मोशन लाना चाहता हूं'

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि इस सदन में मैं कॉन्फिडेंस मोशन लाना चाहता हूं कि यह एक एक आदमी हीरा है, एक नहीं टूटा. बीजेपी (BJP) का ऑपरेशन लोटस (Operation Lotus) दिल्ली में आकर ऑपरेशन कीचड़ बन गया. लोग फोन कर रहे हैं कि कितने विधायक टूट ग‌ए, मैं कहता हूं कि एक भी नहीं टूटने वाला, दिल्ली (Delhi) की जनता को भरोसा दिलाने के लिए सोमवार को कॉन्फिडेंस मोशन लाना चाहता हूं. 

ये भी पढ़ें- 

Delhi Air Pollution: दिल्ली सरकार ने स्मॉग से लड़ने के लिए बनाया 15 प्वाइंट का प्लान, 1 अक्टूबर से लागू होगा GRAP

दिल्ली में क्लास रूम बनाने से जुड़े मामले में LG ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट, CM केजरीवाल ने दी ये प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget