एक्सप्लोरर

क्लब हाउस चैट: धारा 370 पर दिग्विजय के बयान पर बवाल, संबित पात्रा बोले- ये उसी टूलकिट का हिस्सा, जिसे BJP ने बेनकाब किया

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस मामले पर कहा कि अगस्त, 2019 में कांग्रेस कार्य समिति ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर प्रस्ताव पारित किया था और वही पार्टी का आधिकारिक रुख है और वरिष्ठ नेताओं को उसी प्रस्ताव को देखना चाहिए.

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ‘क्लब हाउस’ चैट के दौरान यह टिप्पणी करके एक विवाद को जन्म दे दिया कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना और राज्य का दर्जा खत्म करना बहुत दुखद है और उनकी पार्टी इस पर पुनर्विचार करेगी. दिग्विजय सिंह की इस टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा और कांग्रेस पर भारत के खिलाफ बोलने और पाकिस्तान की हां में हां मिलाने का आरोप लगाया. बीजेपी का कहना है कि दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तानी मूल के पत्रकार के साथ क्लब हाउस चैट के दौरान यह टिप्पणी की.

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस मामले पर कहा कि अगस्त, 2019 में कांग्रेस कार्य समिति ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर प्रस्ताव पारित किया था और वही पार्टी का आधिकारिक रुख है और वरिष्ठ नेताओं को उसी प्रस्ताव को देखना चाहिए.

दिग्विजय सिंह ने दी सफाई

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बयान देना चाहिए. उधर, दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अनपढ़ लोगों की जमात को ‘शैल’ (करेंगे) और ‘कंसिडर’ (विचार करना) में फ़र्क़ शायद समझ में नहीं आता.’’

सोशल मीडिया पर उपलब्ध बातचीत के एक हिस्से के मुताबिक, दिग्विजय सिंह ने क्लबहाउस चैट में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना और राज्य का दर्जा खत्म करना बहुत दुखद है. कांग्रेस पार्टी इस विषय पर निश्चित तौर पर पुनर्विचार करेगी.’’

बीजेपी ने उठाए सवाल

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिग्विजय सिंह के इस बयान पर कहा, ‘‘क्लब हाउस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह किस प्रकार से बाहर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और किस प्रकार पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं वो हम सभी ने देखा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने पुलवामा हमले को एक दुर्घटना मात्र बता दिया था, इन्होंने ही 26/11 के हमले को आरएसएस की साजिश बताया था और उस समय पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का भी प्रयास किया था.’’

संबित पात्रा ने राहुल गांधी और मणिशंकर अय्यर की पुरानी टिप्पणियों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाना कांग्रेस की पुरानी आदत है. संबित पात्रा ने कहा, "ये पूरी संभावना है कि आज जो दिग्विजय सिंह ने जो कहा है उसके लिए पहले से स्टेज मैनेज रहा होगा. उस पत्रकार से दिग्विजय सिंह या कांग्रेस के बड़े नेता ने ऐसा सवाल पूछने के लिए कहा होगा।. ये सभी उस टूलकिट का हिस्सा है"

उन्होंने कहा, ‘‘मैं निवेदन करता हूं कि कांग्रेस पार्टी अपने नाम को बदले. वो आईएनसी को बदलकर एएनसी (एंटी नेशनल क्लब हाउस) कर दे. ये एक ऐसा क्लब हाउस है, जिसमें सारे लोग मोदी जी से घृणा करते-करते आज हिंदुस्तान से घृणा कर बैठे हैं.’’

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है. दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान को दिया है. कांग्रेस कश्मीर को हथियाने में पाकिस्तान की मदद करेगी.’’

SAD-BSP Alliance: पंजाब में मायवती और सुखबी​र बादल आए साथ, BSP 20 और अकाली दल 97 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget