एक्सप्लोरर

Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू की रैली में हंगामा, भिड़े टीडीपी और YSRCP के कार्यकर्ता, 20 पुलिसकर्मी समेत कई घायल

TDP-YSRCP Clash: टीडीपी चीफ और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की रैली के दौरान टीडीपी और वाईएसआरसीपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया.

Andhra Pradesh TDP-YSRCP Clash: आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या में शुक्रवार (4 अगस्त) को टीडीपी चीफ एन चंद्रबाबू नायडू की रैली के दौरान टीडीपी और वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. दोनों तरफ से पथराव भी किया गया है. पुलिस ने कहा कि एन चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) के दौरे के दौरान पथराव और आगजनी में टीडीपी (TDP) के साथ-साथ सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी (YSRCP) के समर्थक और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.  

पूर्व सीएम नायडू राज्य के कई जिलों में सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने में वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार की विफलता को उजागर करने के लिए 'युद्ध भेरी' यात्रा पर हैं. ये परियोजनाओं एन चंद्रबाबू नायडू की ओर से मुख्यमंत्री रहते हुए शुरू की गई थी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस झड़प के दौरान सुरक्षा में तैनात 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. 

झड़प में पुलिसकर्मी भी हुए घायल

चित्तूर जिले के पुलिस अधीक्षक वाई रिशांत रेड्डी ने बताया कि पुंगनूर के रास्ते में पथराव की घटना सामने आई, जहां डीएसपी सहित 20 से अधिक पुलिस कर्मियों पर हमला किया गया. उन्होंने कहा कि येविवाद अन्नामय्या जिले के मुलकालचेरुवु में एक रैली को संबोधित करते हुए नायडू की कथित अपमानजनक टिप्पणियों के बाद शुरू हुआ, जहां उन्होंने थंबल्लापल्ले विधायक पेद्दिरेड्डी द्वारकानाथ रेड्डी को 'रावण' कहा था. 

वाईएसआरसीपी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

उन्होंने बताया कि इन टिप्पणियों के विरोध में वाईएसआरसीपी के समर्थकों ने चित्तूर में अंगल्लू का रास्ता जाम कर दिया, जहां पूर्व सीएम नायडू जा रहे थे. रेड्डी ने कहा कि इसके कारण कथित तौर पर टीडीपी कार्यकर्ताओं की ओर से पथराव किया गया, जिसमें दोनों पक्षों के कई समर्थक घायल हो गए. 

अधिकारी ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर किया. टीडीपी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर पुलिस पर हमला किया और एक बस और एक वज्र वाहन को जला दिया. पुलिस ने आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे. 

चंद्रबाबू नायडू ने की निंदा

चंद्रबाबू नायडू ने टीडीपी कार्यकर्ताओं पर वाईएसआरसीपी नेताओं के कथित हमलों की निंदा की. उन्होंने आज अन्नामय्या जिले में नयनी झील के लिफ्ट सिंचाई कार्यों का दौरा किया और बाद में सभा को संबोधित किया. उन्होंने स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोगों को जेल भेजा जायेगा तभी राज्य में शांति रहेगी. 

इस सभा के दौरान वाईएसआरसीपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लहराए. पूर्व सीएम नायडू ने सत्ताधारी पार्टी के नेताओं को चेतावनी दी कि अगर ऐसी हिंसा जारी रही तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. अगर आप एक लाठी लेकर आएंगे तो हम आपका सामना कई लाठियों से करेंगे. 

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें- 

Bihar Politics: लालू यादव से मिले राहुल गांधी, बिहार में कैबिनेट विस्तार पर हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया

वीडियोज

India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget