एक्सप्लोरर

जब बेंगलुरु के ट्रैफिक में फंसी ट्रेन ! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, रेलवे ने बताई सच्चाई

Bengaluru Train Video: बेंगलुरु के जाम में ट्रेन के फंसने के कई दावे सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं और इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि, अब रेलवे ने सफाई दी है.

Bengaluru: बेंगलुरु के ट्रैफिक जाम में लोगों की परेशानी तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन कैसा हो अगर हम आपसे कहें कि बेंगलुरु के जाम में ट्रेन ही फंस गई. चौंकिए मत, इससे जुड़े दावे सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं और इसका वीडियो भी वायरल है. वायरल वीडियो में भारी ट्रैफिक के बीच ट्रेन रुकी हुई दिखाई दे रही है. 

बता दें कि बेंगलुरु जाम की वजह से काफी चर्चाओं में रहता है लेकिन ट्रेन का वायरल वीडियो तो वाकई हैरान करने वाला है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो आउटर रिंग रोड के के नजदीक मुन्नेकोला रेलवे फाटक का है. यहां इतना जाम लगा की ट्रेन ही फंस गई.

किया जा रहा ये दावा

वायरल वीडियो पर दावा किया जा रहा है कि ट्रेन मुन्नेकोला रेलवे फाटक पर पहुंच चुकी थी लेकिन जाम की वजह से आगे नहीं बढ़ सकी. बताया जा रहा है कि लेवल-क्रॉसिंग को नीचे नहीं किया जा सका क्योंकि ट्रैक पर गाड़ियां खड़ी थीं. गाड़ियों के निकलने तक ट्रेन को वहीं खड़ा रखा गया. 

रेलवे ने दी ये सफाई

सोशल मीडिया पर दावों के बीच रेलवे ने सफाई दी है. रेलवे ने कहा कि जो भी दावे किए जा रहे हैं वो सभी झूठ हैं. रेलवे के मुताबिक, 'लोको पायलट ने धमाके की आवाज सुनी थी और इसलिए ही रेलवे क्रॉसिंग को पार करने से पहले ट्रेन को रोक दिया था. धमाके के बाद लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर ने ट्रेन को अच्छी तरह से चेक किया. जब उन्हें पुष्टि हो गई कि सबकुछ ठीक है तो ट्रेन को वहां से रवाना किया गया. ऐसा नहीं है कि ट्रेन ट्रैफिक जाम की वजह से रुकी थी.' रेलवे ने कहा कि ऐहतियात के तौर पर ट्रेन को रोक दिया गया था ताकि बड़े खतरे को टाला जा सके. 

ये भी पढ़ें: एल्विश यादव-सिंगर फाजिलपुरिया को झटका! ED ने जब्त की संपत्तियां, बैंक खाते भी कर दिए सीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget