एक्सप्लोरर

'ह्यूमर, नॉलेज, कानूनी सूझबूझ... ही इज ए कंप्लीट मैन', CJI संजीव खन्ना ने किसकी तारीफ में पढ़े कसीदे?

अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने जस्टिस ऋषिकेश रॉय की तारीफ करते हुए कहा कि वह कहते हैं कि मुस्कुराहट कई चीजों को आसान बना देती है.

मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने जस्टिस ऋषिकेश रॉय की कानूनी सूझबूझ, ज्ञान, सेंस ऑफ ह्यूमर की प्रशंसा की और उन्हें एक सम्पूर्ण व्यक्ति बताया. जस्टिस ऋषिकेश रॉय रिटायर हो रहे हैं और शुक्रवार (31 जनवरी, 2025) को उनका अंतिम कार्य दिवस था. मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने कहा कि जस्टिस रॉय की बैलेंस्ड एप्रोच और उनके ह्यूमर से अदालत में चीजें सहज हो गईं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार सीजेआई संजीव खन्ना ने कहा, 'जस्टिस रॉय अपने आप में संपूर्ण हैं. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर चीजों को आसान बना देता था. अदालत में या कहीं भी उनकी बैलेंस्ड एप्रोच असाधारण है. इसके अलावा, उनके धैर्य, शांत व्यवहार का हम सभी पर गहरा प्रभाव है.' उन्होंने कहा, 'जब आप उनसे बात करते हैं तो आपको महसूस होगा कि आप एक ऐसे व्यक्ति से बात कर रहे हैं जिसके पास ज्ञान का भंडार है. वह कई विषय के जानकार हैं और उनके जैसा व्यक्ति मिलना बहुत मुश्किल है. वह एक असाधारण व्यक्ति हैं और हमें उनकी कमी खलेगी.'

अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने कहा कि जस्टिस ऋषिकेश रॉय का मानना ​​था कि मुस्कुराहट कई चीजों को आसान बना देती है. वेंकटरमणी ने कहा, 'आपका अनूठा आकर्षण था जिसने बार को सार्थक बनाया.' सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी इसी तरह की भावना दोहराते हुए कहा कि जस्टिस रॉय के ह्यूमर ने कोर्ट में तनाव को कम किया.

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कानून के प्रति जस्टिस ऋषिकेश रॉय के मानवीय दृष्टिकोण की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने असम बाढ़ के दौरान राहत प्रदान करने के लिए पहल की थी. जस्टिस ऋषिकेश रॉय इच्छामृत्यु संबंधी दिशा-निर्देशों, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए समिति और जल्लीकट्टू के आयोजन से संबंधित फैसलों सहित कई महत्वपूर्ण मामलों में संविधान पीठ का हिस्सा रहे.

जस्टिस रॉय का जन्म एक फरवरी, 1960 को हुआ और उन्होंने 1982 में दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘कैंपस लॉ सेंटर’ से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की. जस्टिस रॉय ने 23 सितंबर, 2019 को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. इससे पहले उन्होंने आठ अगस्त, 2018 को केरल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया था. न्यायमूर्ति रॉय को 12 अक्टूबर 2006 को गुवाहाटी हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और वह 15 जुलाई 2008 को स्थायी न्यायाधीश बने.

 

यह भी पढ़ें:-
सोमनाथ मंदिर के पास उर्स की इजाजत से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, दरगाह ने सदियों पुरानी परंपरा बताया था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
वीर सावरकर के अपमान मामले में राहुल गांधी को SC से बड़ी राहत, निचली अदालत का समन निरस्त
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget