एक्सप्लोरर

Gyanvapi Mosaque Case: सिविल कोर्ट ने जिला जज को ट्रांसफर की ज्ञानवापी मामले से जुड़ी फाइलें, सोमवार से हो सकती है सुनवाई

Gyanvapi Mosaque Case: 3 जजों की बेंच ने जिला जज से कहा है कि वह मुस्लिम पक्ष के उस आवेदन को प्राथमिकता से सुनें, जिसमें हिंदू पक्ष के वाद को सुनवाई के अयोग्य कहा गया है.

Gyanvapi Mosaque Case: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश के बाद ज्ञानवापी मामले की सुनवाई अब वाराणसी के जिला जज (District Judge) करेंगे. इस क्रम में आज एससी के आदेश के मद्देनजर केस से जुड़ी हुई सारी फाइलें वाराणसी सिविल कोर्ट ने वाराणसी जिला जज के कार्यालय को सुपुर्द कर दी हैं. ऐसा माना जा रहा है कि सोमवार से जिला जज इस मामले में सुनवाई शुरू कर सकते हैं. 

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में तात्कालीन जिला जज का ट्रांसफर करते हुए मामले की जटिलता के मद्देनजर, मामले से जुड़े सभी वाद और आवेदनों को जिला जज से ही सुनवाई करने का आदेश दिया था. 3 जजों की बेंच ने जिला जज से कहा है कि वह मुस्लिम पक्ष के उस आवेदन को प्राथमिकता से सुनें, जिसमें हिंदू पक्ष के वाद को सुनवाई के अयोग्य कहा गया है. वहीं इसी बीच आज शनिवार को अंजुमन इंतजामिया मसाजिद के सभी पदाधिकारियों के साथ वाराणसी के कमिश्नर ने बैठक की और उनसे शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की.

क्या है एससी का अंतरिम आदेश ?
आपको बता दें कि शुक्रवार को जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, सूर्य कांत और पीएस नरसिम्हा की बेंच ने परिसर में यथस्थिति का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा है कि 17 मई को जो अंतरिम आदेश दिया गया था, वह अभी लागू रहेगा. इसके तहत शिवलिंग वाली जगह सुरक्षित रखी जाएगी. यानी वहां वज़ू नहीं होगा. परिसर में पहले की तरह नमाज़ पढ़ी जाती रहेगी. कोर्ट ने प्रशासन से कहा है कि वह वज़ू के लिए उचित इंतजाम करे. एससी जुलाई के तीसरे हफ्ते में सुप्रीम कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई करेगा.

अंतरिम आदेश प्रभावी रहेगा
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वाद को सुनवाई के अयोग्य बताने वाले आवेदन पर जिला जज के आदेश के 8 हफ्ते तक 17 मई का अंतरिम आदेश प्रभावी रहेगा. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि आदेश से प्रभावित पक्ष को अपील के लिए ज़रूरी समय मिल सके.

क्या थी सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी ?
मुस्लिम पक्ष के वकील ने प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट, 1991 का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि एक्ट की धारा 3 के तहत किसी धार्मिक जगह का चरित्र नहीं बदला जा सकता. इस पर बेंच के अध्यक्ष जस्टिस चंद्रचूड़ ने उन्हें टोकते हुए कहा कि किसी जगह के धार्मिक चरित्र का पता लगाने का प्रयास धारा 3 का उल्लंघन नहीं है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी पारसी पूजा स्थल में ईसाई धार्मिक प्रतीक क्रॉस रखा हो और मामला कोर्ट में आ जाए, तो जज उस जगह के धार्मिक स्टेटस की जांच कर सकते हैं.

जजों ने यह भी साफ किया कि मामला ज़िला जज को भेजने का अर्थ यह नहीं है कि वह अब तक मामले को सुन रहे सीनियर डिवीजन सिविल जज के काम पर कोई नकारात्मक टिप्पणी कर रहे हैं. मामले के जटिल कानूनी सवालों को देखते हुए ज़िला जज के पास इसे भेजा जा रहा है क्योंकि उन्हें सिविल मामलों में 25 से 30 साल का अनुभव होता है.

 ज्ञानवापी मामले में 'शिवलिंग' पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले प्रोफेसर रतन लाल को ज़मानत, जानें कोर्ट में क्या-क्या हुआ

Neemuch Mob Lynching: मध्य प्रदेश में बुजुर्ग की लिंचिंग पर घिरी शिवराज सरकार, कांग्रेस ने पूछा - कब तक मारे जाएंगे लोग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: मानसून सत्र का पांचवां दिन, केंद्र सरकार पेश कर सकती है खास बिल, कांग्रेस बनेगी चर्चा का हिस्सा?
LIVE: मानसून सत्र का पांचवां दिन, केंद्र सरकार पेश कर सकती है खास बिल, कांग्रेस करेगी चर्चा?
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget