एक्सप्लोरर

अमित शाह ने राज्यसभा में पेश किया नागरिकता संशोधन बिल, हो हल्ले के बीच कहा- ये आशा की किरण दिखाने वाला है

लोकसभा में सोमवार को नागरिकता संशोधन बिल पास करा लिया गया था. उसके बाद आज इसे गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में पेश किया. गृह मंत्री ने कहा, यह बिल आशा की किरण दिखाने वाला बिल है.

नई दिल्ली: विपक्ष के शोर-शराबे के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 पेश किया. अपनी बात रखते हुए गृह मंत्री ने इसे आशा की किरण बताया. शाह ने कहा कि पड़ोसी देशों से आने वाले आतंकियों की संख्या आज बहुत बढ़ गई है. उन्होंने विपक्ष को समझाते हुए कहा कि आप मेरी पूरी बात सुनिए और जो भी आपकी आशंका है उसे मैं दूर करूंगा. लेकिन बिना सुने आप सदन से जाइएगा नहीं.

गौरतलब है कि लोकसभा में सोमवार को नागरिकता संशोधन बिल पास करा लिया गया था. उसके बाद आज इसे गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में पेश किया. बिल पेश करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''यह बिल नागरिकता का अधिकार लेकर आया है. विशेषकर रियायत वर्गों के लिए सोच कर यह आया है. सदन के माध्यम से पूरे देश की जनता को ध्यान दिलाना चाहूंगा, 2019 में जब आम चुनाव हुए थे तो आम चुनाव में अभी जो पार्टी सत्ता में है, बीजेपी और साथी दल ने घोषणापत्र बनाया था. उसको हमने देश की जनता के सामने रखा था. सभापति महोदय multi-party प्रजातंत्र में यह घोषणा पत्र जो सरकार बनने वाली है. उसकी नीतियों की घोषणा होती है. जिसके आधार पर प्रचार होता है, जिसके आधार पर देश की जनता समर्थन देती है.''

शाह ने कहा कि ''जिस दल का घोषणा पत्र अच्छा लगे जनता अपना मत देती है. बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में इस बात की घोषणा की थी. जो लोग कह रहे हैं कि वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं. मैं सबको कहना चाहता हूं, सभी साथियों को कहना चाहता हूं कि हमने चुनाव के समय ही यह घोषणा की थी और जनता के सामने रखा था. जिसे देश की जनता ने जन समर्थन दिया था. लोकतंत्र के अंदर जनादेश से बड़ी कोई बात नहीं होती.''

गृह मंत्री ने कहा, ''यह बिल आशा की किरण दिखाने वाला बिल है. विभाजन के बाद हम सब की कल्पना थी. जो यहां रहते, जो पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक हैं, वह सब अपने-अपने नागरिक अधिकारों के साथ सम्मान पूर्वक जीवन जी सकेंगे. अपने धर्म का अपने परंपराओं का सम्मान के साथ पालन कर पाएंगे. अपने परिवार के सम्मान का विशेषकर स्त्रियों के सम्मान की रक्षा भी कर पाएंगे और रक्षा करने का अधिकार होगा.''

विपक्ष पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि ''क्या आप चाहते हो कि पाकिस्तान से जो मुस्लिम आए उसको नागरिक बना दें, अफगानिस्तान से मुसलमान आए उसको नागरिक बना दें, बांग्लादेश से आए मुस्लिम को नागरिक बना दें.'' उन्होंने विपक्ष को कहा, ''चर्चा करें मैं आपकी हर एक बात का जवाब दूंगा लेकिन मेरी बात सुनिए और अपनी बात कहिए, सदन को छोड़कर मत जाइएगा.''

यह भी पढ़ें-

CAB: शिवसेना ने खुद को बताया हेडमास्टर, संजय राउत ने कहा- देशभक्ति का प्रमाण पत्र नहीं चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget