एक्सप्लोरर

Citizenship Amendment Act: ‘मुसलमानों को चुनकर निशाना बनाया गया’, सीएए लागू होने पर उमर अब्दुल्ला का बीजेपी पर हमला

Omar Abdullah On CAA: देश में नागरिक संशोधन कानून (सीएए) लागू हो चुका है. साल 2019 में बने इस कानून का 11 मार्च को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया.

Omar Abdullah Targeted BJP On CAA: केंद्र की मोदी सरकार ने बीते दिन सोमवार (11 मार्च) को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया. इसको लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों से प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं जिसमें विपक्षी दल सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला कर रहे हैं. इसी क्रम में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सीएए में सिर्फ मुसलमानों को ही चुनकर निशाना बनाया गया है.

श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार (12 मार्च) को कहा, “बीजेपी आने वाले लोकसभा चुनाव में धर्म का इस्तेमान करना चाहती है. CAA में भी सिर्फ मुसलमानों को ही चुनकर निशाना बनाया गया है. अब तक लग रहा था कि बीजेपी 400 सीटों का दावा कर रही थी लेकिन कहीं न कहीं उन्हें (बीजेपी) उनकी स्थिति कमजोर लग रही है, इसलिए उन्हें नए-नए हथियार इस्तेमाल करने पड़ रहे हैं."

‘नए हथियारों का इस्तेमाल कर रही बीजेपी’

उन्होंने आगे कहा, “यह 2019 में पारित किया गया था, लेकिन चुनाव का बिगुल बजने से कुछ दिन पहले सीएए (नियमों) को अधिसूचित करना, शायद यह स्पष्ट करता है कि उद्देश्य क्या है. वे (बीजेपी) कह रहे थे कि राम मंदिर (निर्माण) के बाद वे हार नहीं सकते लेकिन शायद उन्हें लगता है कि उनकी स्थिति कमजोर है और इसीलिए उन्हें इन नए हथियारों का इस्तेमाल करना होगा.”

‘मुसलमान हमेशा बीजेपी के निशाने पर रहे’

एनसी नेता ने आरोप लगाते हुए कहा, “मुसलमान हमेशा से बीजेपी के निशाने पर रहे हैं, जो पार्टी के लिए कोई नई बात नहीं है. यहां तक कि सीएए में भी मुसलमानों को खासतौर पर टारगेट किया गया है. यह बीजेपी के लिए नई राजनीति नहीं है, उनका पहले भी यही दृष्टिकोण रहा है. उन्होंने सीएए को अधिसूचित करके देश के मुसलमानों को रमजान का तोहफा दिया है. हमें इसका अफसोस है."

ये भी पढ़ें: CAA Rules: सीएए लागू होने के बाद ममता बनर्जी की चेतावनी, कहा- 'जान दे दूंगी, बंगाल में नहीं बनने दूंगी ड‍िटेंशन सेंटर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget