एक्सप्लोरर

'मुसलमानों को भड़काया जा रहा है', CAA को लेकर बोले अमित शाह, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Citizenship Amendment Act: गृहमंत्री अमित शाह ने CAA पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही नागरिकता संशोधन कानून का वादा किया था. हालांकि, अब वह पीछे हट रही है.

Amit Shah On CAA: गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (10 फरवरी) को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर मुस्लिम समुदाय को भड़काया जा रहा है. लोकसभा चुनाव से पहले सीएए लागू करने की घोषणा करते हुए उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय को आश्वासन दिया कि उनकी नागरिकता नहीं छीनी जाएगी.

अमित शाह ने ईटी नाउ-ग्लोबल बिजनेस में कहा, "सीएए देश का एक अधिनियम है, इसे निश्चित रूप से अधिसूचित किया जाएगा. चुनावों तक इसे नोटिफाई किया जाएगा. सीएए को चुनावों से पहले लागू किया जाएगा और इसे लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए." ईटी नाउ-ग्लोबल बिजनेस शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि एक्ट में किसी भी व्यक्ति की नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है.

'नागरिकता छीनने का प्रावधान नहीं'
गृह मंत्री ने कहा, "हमारे देश में अल्पसंख्यकों और विशेष रूप से हमारे मुस्लिम समुदाय को भड़काया जा रहा है. सीएए किसी की नागरिकता नहीं छीन सकता क्योंकि इस अधिनियम में ऐसा कोई प्रावधान है ही नहीं." उन्होंने आगे कहा कि सीएए बांग्लादेश और पाकिस्तान में सताए गए शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करने का एक अधिनियम है.
 
कांग्रेस पर साधा निशाना
इस दौरान गृह मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएए कांग्रेस सरकार का एक वादा था. जब देश का विभाजन हुआ और उन देशों में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हुआ तो कांग्रेस ने शरणार्थियों को आश्वासन दिया था कि भारत में उनका स्वागत है और उन्हें भारतीय नागरिकता प्रदान की जाएगी. अब वे पीछे हट रहे हैं.

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का एक संवैधानिक एजेंडा था लेकिन बाद में कांग्रेस पार्टी ने अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इसे नजरअंदाज कर दिया.

2019 में पारित हुआ था CAA
बता दें कि सीएए को 2019 में संसद ने पारित किया था. हालांकि, केंद्र ने अभी तक इसके नियमों को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है. यह अधिनियम पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों के लिए भारतीय नागरिकता प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान बनाता है.

यह भी पढ़ें- '6 दिसंबर की घटना का जश्न मना रही सरकार', असदुद्दीन ओवैसी ने लगाया आरोप तो स्पीकर ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी का अचानक लक्षद्वीप हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला?
जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी का अचानक लक्षद्वीप हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला?
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget