एक्सप्लोरर

करंट लगने से नहीं हुई थी CISF के जवान की मौत, पत्नी और उसके प्रेमी ने की थी हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Delhi News: आरोपियों ने झूठी कहानी तैयार करने के लिए लाश को बाथरूम में डाल दिया और फिर एक बाल्टी में पानी भरकर उसमें रॉड डाल दी. जिससे ऐसा लगे कि करंट लगने से मौत हुई है.

Delhi CISF Jawan Murder: दिल्ली के वसंत कुंज साउथ थाना इलाके में सीआईएसएफ (CISF) के जवान की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि सीआईएसएफ के जवान की हत्या की गई थी और इस हत्या को छिपाने के लिए इसे दुर्घटना का रूप दिया गया. इस हत्या में मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी शामिल था.

दोनों ने इस हत्या को हादसे का रूप देते हुए पुलिस के सामने ये दावा किया कि करंट लगने से सीआईएसएफ के जवान की मौत हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो मौत के इस रहस्य से पर्दा उठ गया. पुलिस ने मृतक की पत्नी की पहचान उजागर नहीं की है, जबकि उसके प्रेमी का नाम राहुल यादव उर्फ दीपक (24) है.

क्या है मामला 

साउथ वेस्ट जिले के डीसीपी मनोज सी ने बताया कि 31 मई को सूचना मिली कि नव शक्ति अपार्टमेंट, घिटोरनी में बाथरूम में फिसलने के बाद एक व्यक्ति बेहोश हो गया है, जिसे पीसीआर सफदरजंग अस्पताल ले गयी. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक का नाम राजीव (38) था, जो सीआईएसएफ में सिपाही था. उसकी पत्नी ने डॉक्टरों को बताया कि राजीव घर में बाथरूम में नहा रहा था तभी उसे करेंट लगा और वो फर्श पर गिर गया. उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं दिखाई दे रहे थे. क्राइम टीम की ओर से घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और परिजनों के बयान दर्ज किए गए. पुलिस के अनुसार राजीव घिटोरनी इलाके में किराए के मकान में रहता था. उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा 

पुलिस के अनुसार 3 जून को राजीव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयी. जिसमें उसकी मौत का कारण हाथ से गला घोंटना बताया गया. इस बाबत वसंत कुंज साउथ थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया. वसंत कुंज सब डिवीजन एसीपी अजय वेदवाल की टीम ने जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को घटना के समय इमारत में दो बार आते जाते देखा गया था. लगातार पूछताछ पर मृतक की पत्नी ने संदिग्ध व्यक्ति का नाम राहुल यादव उर्फ ​​दीपक बताया.

उसने ये भी बताया कि राहुल उसका करीबी है. पुलिस ने राहुल को भी पकड़ लिया. पूछताछ में राहुल यादव ने खुलासा किया कि वो महिला के के साथ रिश्ते में है. 31 मई को राजीव और उसके बीच हाथापाई हुई थी और उसने राजीव का गला घोंट दिया था. राजीव को मृत पाकर राहुल यादव और महिला ने बिजली के करंट की झूठी कहानी तौयार की. उसके लिए लाश को बाथरूम में डाल दिया गया और एक बाल्टी में पानी भरकर उसमें पानी गर्म करने की रॉड डाल दी गई ताकि ऐसा दृश्य बनाया जा सके जैसे राजीव को बिजली का झटका लगा हो. पुलिस ने राहुल और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: 

Assam Arunachal Border Dispute: असम-अरुणाचल सीमा पर गोलीबारी, दो की मौत, तीन लापता, CM हिमंता ने बताया कौन करता है हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget