एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के बाद 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल, बदल जाएगा फिल्म देखने का अनुभव

पहले की तुलना में अब शो की संख्या कम होगी. उदाहरण के लिए पहले अगर एक स्क्रीन पर छह शो होते थे तो जब चार ही होंगे.

नई दिल्ली: देशभर में 15 अक्टूबर से सिनेमाघर खुल जाएंगे. लॉकडाउन के बाद से पहली बार ये सिनेमाघर खोले जाएंगे. इसको लेकर सिनेमाघर चलाने वालों ने सात महीने बाद सिनेमाहॉल को खोलने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. लेकिन सिनेमाहॉल तक जाने वाले लोगों के लिए कोरोना काल में फिल्म देखने का अनुभव बदलने वाला है.

कैसे बदल जाएगा फिल्म देखने का अनुभव

सिनेमाघर पहुंचकर पिक्चर देखने वालों को अब ई-टिकट के जरिए ही एंट्री मिलेगी. कोरोना काल से पहले तक कई सिनेमाघरों में दाखिल होने के लिए कागजी टिकट दिखाना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. इतना ही नहीं जो लोग सिनेमाघर के काउंटर पर जाकर भी टिकट खरीदेंगे उनको भी ई-टिकट ही मिलेगा. ई-टिकट लेने के बाद दर्शक सिनेमा घर में दाखिल हो सकेंगे.

सिनेमाघर के अंदर सिर्फ वही लोग जा सकेंगे जिनकी उम्र 6 साल से ऊपर और 60 साल से नीचे होगी. 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग फिलहाल सिनेमा हॉल में जाकर पिक्चर नहीं देख सकेंगे.

आरोग्य सेतु एप रखना जरूरी होगा

इसके साथ ही हॉल में दाखिल होने के दौरान अंदर जाने वाले शख्स का शरीर का तापमान देखा जाएगा. इसके साथ ही आरोग्य सेतु एप रखना जरूरी होगा और उस आरोग्य सेतु एप में जब सुरक्षित का स्टेटस नजर आएगा तभी अंदर जाने की अनुमति मिलेगी.

अंदर जाने के दौरान सैनिटाइजर से अपने हाथों को सैनिटाइज करना और मास्क पहने रहना भी ज़रूरी होगा. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को सिनेमा हॉल के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी.

एक सीट छोड़कर बैठेंगे दर्शक

सिनेमाहॉल के अंदर पहुंचने पर माहौल पहले की तुलना में काफी बदल चुका होगा. क्योंकि अब 1 सीट छोड़कर लोगों को बैठने की अनुमति दी जाएगी. यानी कि अगर एक लाइन में 20 सीटें हैं तो सिर्फ 10 सीटों पर लोग बैठेंगे और बाकी की 10 सीटें खाली रहेंगी. पूरे सिनेमाहॉल में अधिकतम 50 फ़ीसदी दर्शकों को ही बैठने की अनुमति होगी. इसका मतलब यह भी है कि अगर एक परिवार के 4 लोग एक साथ पिक्चर देखने के लिए जाएंगे तो वो एक दूसरे से 1 सीट की दूरी पर ही बैठेंगे.

कैफेटेरिया और वॉशरूम में भी सोशल डिस्टेंसिंग

इंटरवल के दौरान पहले की तरह अब लोग एक साथ सिनेमा हॉल से बाहर निकलकर कैफेटेरिया या वॉशरूम में नहीं जा सकेंगे. वहां पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कुछ लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी. जब वह कुछ लोग बाहर आ जाएंगे तब लाइन में मौजूद अन्य लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी.

कैफिटेरिया में अब पहले की तरह खुले पॉपकॉर्न या सामान नहीं मिलेंगे. इस कोरोना काल में अगर किसी दर्शक को कुछ सामान खाने पीने के लिए लेना भी है तो वह सभी पैक फ़ूड ही होगा और जितने भी लोग उस सामान को बेच रहे होंगे वह भी पूरी एहतियात बरतेंगे. कैफेटेरिया में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा.

जैसे ही शो खत्म होगा नया शो शुरू होने से पहले पूरे सिनेमा हॉल को सैनिटाइज किया जाएगा. सैनिटाइज किए जाने के बाद कुछ देर का इंतजार किया जाएगा और उसके बाद ही अगले शो के लिए दर्शकों को हॉल के अंदर भेजा जाएगा.

पहले की तुलना में शो कम होंगे

इस व्यवसाय से जुड़े लोगों की मानें तो कोरोना से निपटने के लिए जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अब जबकि सिनेमाघर खोले जाएंगे तो पहले की तुलना में शो कम होंगे. मसलन पहले अगर दिन भर में एक स्क्रीन पर 6 शो होते थे तो अब 4 शो ही दिखाए जाएंगे. क्योंकि बीच का वक्त हॉल को पूरी तरह से सेनीटाइज करने में और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों को सीट तक पहुंचाने में इस्तेमाल किया जाएगा. यानी कुल मिलाकर कोरोना काल में सिनेमाघरों में जाकर पिक्चर देखने का तौर तरीका और अनुभव पहले की तुलना में बिल्कुल नया होगा.

सरकार की चेतावनी: सर्दी में बढ़ सकते हैं कोरोना के मामले, त्यौहार बन सकते हैं सुपर स्प्रेडर 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी, कहा - 'युवाओं से अपील है कि वो...'
'धोखा दे रही सरकार अब हम...', CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget