एक्सप्लोरर

चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर एक और वार, कहा- राज्य में केंद्रीय योजनाओं का नहीं मिल पा रहा लाभ

चिराग ने आरोप के स्वर में कहा कि वायरल वीडियो से ऐसा लगता है कि बिहार सरकार राज्य की ओर से केंद्र की सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने में कमी कर रही है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान किस क़दर नाराज़ हैं ये कोई छुपी हुई बात नहीं है. ऐसे में जेडीयू के समर्थक बताए जाने वाले एक वार्ड पार्षद के वायरल वीडियो ने एक बार फिर चिराग पासवान को नीतीश कुमार पर हमला बोलने का मौक़ा दे दिया.

राशन कार्ड बनाना राज्य सरकार की ज़िम्मेदारी

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को एक पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कहा है कि राज्य में राशन कार्ड बनवाना और केंद्र की ओर से भेजे गए अनाज के वितरण की ज़िम्मेदारी पूरी तरह से राज्य सरकार की होती है. चिराग ने आरोप के स्वर में कहा कि वायरल वीडियो से ऐसा लगता है कि बिहार सरकार राज्य की ओर से केंद्र की सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने में कमी कर रही है. जिसके चलते लाभार्थियों तक योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

क्या था वायरल वीडियो?

वायरल वीडियो चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र जमुई के तहत आने वाले शेखपुरा के एक वार्ड पार्षद संजय यादव का है. 27 जुलाई के इस वीडियो में जेडीयू के समर्थक बताए जाने वाले संजय यादव राशन कार्ड नहीं बनने और मुफ़्त अनाज नहीं मिलने के चलते नाराज़ दिख रहे हैं. गुस्से में संजय यादव चिराग पासवान और उनके पिता और केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान को इसका ज़िम्मेदार ठहराते हुए अपशब्द कहते हुए सुनाई दे रहे हैं. चिराग पासवान ने पत्र में कहा है कि संजय यादव ने वीडियो में उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है.

मामले की हो जांच

अपने पत्र में चिराग पासवान ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है. उनके मुताबिक़ मामले की गम्भीरता को देखते हुए इसकी सघन जांच बहुत ज़रूरी है. चिराग ने कहा कि संजय यादव के अलावा राज्य में कई और व्यक्ति होंगे जिन्हें केंद्र की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा होगा. उन्होंने मांग की कि जांच करवा कर सभी ज़रूरतमंदों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर ममता बनर्जी की पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये किस तरह की...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर ममता बनर्जी की पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये किस तरह की...'
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget