एक्सप्लोरर

मोदी के 'हनुमान' जब बने मिनिस्टर तो विपक्ष को दिया करारा जवाब, बोले- मन बहला लें

Chirag Paswan Attacks Opposition: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय दिए जाने के बाद खुद को पीएम मोदी का 'हनुमान' कहने वाले चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष जो भी कहना चाहता है कह ले और अपना मन बहला ले.

Chirag Paswan On Opposition: मोदी कैबिनेट में 72 मंत्रियों को सदस्यता दी गई है. उन्हीं में खुद को पीएम मोदी का 'हनुमान' कहने वाले चिराग पासवान भी शामिल हैं. मोदी कैबिनेट में उनको खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय दिया गया है.

चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय मिलने के बाद विपक्ष ने भी बयानबाजी की. जिसके बाद चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष जो भी कहना चाहता है कह ले और अपना मन बहला ले. हमारे पीएम साहब ने हमें जो जिम्मेदारी है हम उसे पूरी तरह से निभाएंगे. चिराग ने कहा कि जो जितना अनुभवी होता है उसे उस हिसाब से मंत्रालय मिलता है. हम अपनी जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वहन करेंगे. 

चिराग के विजन डॉक्यूमेंट में है फूड प्रोसेसिंग की बात

चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी है, मैंने हमेशा उसकी चर्चा अपने विजन डॉक्यूमेंट में की है. उन्होंने कहा कि मैंने “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” विजन में हमेशा इस बात का जिक्र किया था की फूड प्रोसेसिंग यूनिट जब तक हमारे प्रदेश में नहीं लगेगी…, अब तो देशभर की बात है. देशभर में जब तक यह प्रोसेसिंग यूनिट नहीं लगेगी, तब तक देश भर के किसान जो भी उत्पाद पैदा करते हैं उनकी सही कीमत उनको नहीं मिलेगी. 

रोजगार के भी मिलेंगे अवसर 

हमारा देश कृषि प्रधान देश है ऐसे में जो भी किसान उत्पादन करते हैं इसकी प्रोसेसिंग बढ़िया से हो और इसकी मार्केटिंग बढ़िया से हो यही हम चाहते हैं. रोजगार को भी लेकर चिराग पासवान ने कहा कि अगर देशभर में प्रोसेसिंग यूनिट्स लग गई तो रोजगार के भी कई अवसर मिलेंगे. चिराग पासवान ने कहा कि भारत में फूड प्रोसेसिंग यूनिट का बहुत बड़ा स्कोप है और जो जिम्मेदारी प्रधानमंत्री जी ने मुझे दी है उसको मैं पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाऊंगा. चिराग पासवान ने कहा की उम्मीद है कि देश के विकास में आगे चलकर इस विभाग का पूरा योगदान रहेगा

यह भी पढ़ें- Stock Market Opening: तेजी पर खुलकर शेयर बाजार लड़खड़ाया, सेंसेक्स 76,400 के नीचे तो निफ्टी 23250 से फिसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget