एक्सप्लोरर

LAC पर अंडरग्राउंड ऑप्टिकल फाइबर केबल का जाल बिछा रहा चीन, जानें क्या है ‘ड्रैगन’ की नई साजिश

चीन इसके लिए अपने कम्युनिकेशन नेटवर्क को मजबूत कर रहा है. चीन की साजिश का भारत की सेना को पहले ही पता चल गया. सेना ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है.

नई दिल्ली: जिस लद्दाख के इलाके में चीन के साथ तनाव चल रहा है, उसी लद्दाख में चीन अंडरग्राउंड साजिश रच रहा है. भारत की जासूसी करने की नीयत से चीन अंडरग्राउंड केबल बिछा रहा है. चीन की इस चाल का अब पर्दाफाश हो गया है.

दरअसल, चीन एलएसी पर नेटवर्क को मजबूत करने में जुटा है. इसके लिए चीन एलएसी पर फाइबर ऑप्टिकल का जाल बिछा रहा है. खुफिया एजेंसियों से ये जानकारी मिली है. सेना को पेंगोंग लेक के दक्षिणी हिस्से में साजिश के सबूत मिले हैं. जानकारी के मुताबिक, एलएसी पर चीन अपनी सेना के कम्युनिकेशन के लिए फॉरवर्ड पोजिशन पर अंडरग्राउंड केबल बिछा रहा है. हाई स्पीड नेटवर्क के लिए पेंगोंग लेक के दक्षिणी इलाके में चीन ये काम कर रहा है ताकि चीनी सैनिकों के बीच बातचीत में आसानी हो.

इसके पीछे चीन का क्या मकसद है?

दरअसल, भारत से मुंह की खाने के बाद चीन बौखलाया हुआ है. एक तरफ चीन भारत को पुरानी दोस्ती का हवाला दे रहा है तो दूसरी तरफ एलएसी पर अपनी साजिश को अंजाम देने में जुटा है. रक्षा एक्सपर्ट दानवीर सिंह के मुताबिक, फाइवर नेटवर्क कम्युनिकेशन का बहुत ही सुरक्षित माध्यम है. हाई स्पीड डेटा और रीयल टाइम सूचना को भेजने में इससे कम समय लगेगा.

इतना ही नहीं खुफिया विभाग की मानें तो चीन लंबी लड़ाई की तैयारी में जुटा है. चीन की पीएलए की मंशा लद्दाख में लंबे समय तक रुकने की है. इसी वजह से चीन अपने कम्युनिकेशन नेटवर्क को मजबूत कर रहा है.

भारतीय सेना को चीन की इस साजिश का पहले ही पता चल गया. ऐसे में सेना ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है. बता दें कि चीन की चालबाजी को देखते हुए सेना ने पहले ही यहां पर तैनात सभी सैनिकों को मोबाइल फोन न इस्तेमाल करने की सख्त हिदायत दी. सेना ने सभी फॉरवर्ड एरिया के मोबाइल टावर बंद कर दिए. बातचीत के लिए सेना पर सिर्फ मिलिट्री की सिक्योर्ड लाइन का ही इस्तेमाल करेगी. कुल मिलाकर ये बात साफ है कि चीन भले ही शांति की बात करे लेकिन उसके दिमाग में कोई न कोई साजिश चलती रहती है.

पाकिस्तान की तरफ से बैकड्रॉप में गलत नक्शा लगाए जाने की वजह से NSA अजीत डोभाल ने SCO की बैठक छोड़ी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget