एक्सप्लोरर

Punjab: फिर उठी भारत की तरफ नापाक निगाह! जासूसी कर रहे ड्रैगन के ड्रोन BSF ने पकड़े

Chinese Drones: पहली घटना में बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर जिले के रतनखुर्द गांव में तलाशी अभियान के बाद एक ड्रोन बरामद किया है, जबकि दूसरी घटना में तरन तारन जिले के डल गांव से ड्रोन बरामद किया.

BSF Found Two Drone in Punjab: बीएसएफ ने पंजाब में दुश्मनों की जासूसी की कोशिशों को नाकाम कर दिया है. बुधवार (19 जून 2024) को दो अलग-अलग घटनाओं में बीएसएफ के जवानों ने विशेष इनपुट के आधार पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया और दो जगह से ड्रोन बरामद किए.

पहली घटना में बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर जिले के रतनखुर्द गांव में तलाशी अभियान के बाद एक ड्रोन बरामद किया है, जबकि दूसरी घटना में बीएसएफ के जवानों और पंजाब पुलिस ने तरन तारन जिले के डल गांव से सर्च ऑपरेशन के बाद एक ड्रोन बरामद किया है. दोनों ड्रोन चीन में बने डीजेआई माविक 3 क्लासिक मॉडल हैं. 

सूचना मिलते ही बीएसएफ ने शुरू किया अभियान

बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि हमें बुधवार (19 जून 2024) एक खुफिया जानकारी मिली कि क्षेत्र में दो चीनी ड्रोन हैं जो जासूसी करने के मकसद से यहां भेजे गए हैं. खुफिया जानकारी मिलने के बाद बीएसएफ के जवान तुरंत ऑपरेशन करने के लिए मौके पर पहुंचे. सुबह करीब 11:05 बजे तलाशी शुरू की गई. कुछ देर की तलाशी के बाद टीम को ड्रोन मिला. यह ड्रोन चीन में निर्मित डीजेआई मैविक 3 क्लासिक था.


Punjab: फिर उठी भारत की तरफ नापाक निगाह! जासूसी कर रहे ड्रैगन के ड्रोन BSF ने पकड़े

5 मई को भी मिला था एक ड्रोन

इससे पहले 5 मई को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब के तरनतारन जिले में हेरोइन के एक पैकेट के साथ एक क्षतिग्रस्त चीन निर्मित ड्रोन बरामद किया था. बीएसएफ ने एक बयान में कहा, "4 मई 2024 को सुबह करीब 10:00 बजे तरनतारन जिले के सीमावर्ती इलाके में सीमा बाड़ के आगे ड्यूटी करते समय सतर्क बीएसएफ जवानों ने एक कटे हुए खेत में कुछ संदिग्ध पैकेट देखा. जब टीम ने उस पैकेट के पास जाकर चेक किया तो हेरोइन के एक पैकेट के साथ एक ड्रोन भी निकला." बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि पीले रंग के चिपकने वाले टेप से लिपटे संदिग्ध हेरोइन का कुल वजन- 416 ग्राम था. टीम ने हेरोइन और ड्रोन को तुरंत जब्त कर लिया. यह बरामदगी तरनतारन जिले के कलश गांव के पास एक कटे हुए खेत में हुई थी.

ये भी पढ़ें

आ गई गुड न्यूज! 3 महीने में यहां होंगी 7,500 पक्की भर्तियां, जानें- किन्हें मिलेगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
SIR पर सच हुआ योगेंद्र यादव का दावा, 'मैंने कहा था 10 करोड़ नाम कटेंगे, अब...'
SIR पर सच हुआ योगेंद्र यादव का दावा, 'मैंने कहा था 10 करोड़ नाम कटेंगे, अब...'
13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, उमर उन नवी मास्टर माइंड... लाल किला ब्लास्ट में बड़े खुलासे
13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, उमर उन नवी मास्टर माइंड... लाल किला ब्लास्ट में बड़े खुलासे
इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर तेलंगाना के मंत्री ने कहा - कोई शिकायत नहीं मिली
इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर तेलंगाना के मंत्री ने कहा - कोई शिकायत नहीं मिली

वीडियोज

Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?
Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs
Bollywood News: दुआ के जन्मदिन पर चमकी नन्हीं राजकुमारी, दीपिका ने शेयर की खास झलक (09.09.26)
गरबा विवाद पर अमृता फडणीस का बयान
BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान युद्ध में दलाली करने वाले पाकिस्तान की हालत खस्ता, क्या बोले ख्वाजा आसिफ?
US-ईरान युद्ध में दलाली करने वाले पाकिस्तान की हालत खस्ता, क्या बोले ख्वाजा आसिफ?
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
जिस केस में DM मेधा रूपम पर लगा जुर्माना, उसके खिलाफ SC जाएगी UP सरकार
जिस केस में DM मेधा रूपम पर लगा जुर्माना, उसके खिलाफ SC जाएगी UP सरकार
Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
Embed widget