एक्सप्लोरर

Amit Shah Arunachal Visit: अरुणाचल प्रदेश के किबिथू दौरे पर गए अमित शाह तो तिलमिलाया चीन, क्या कुछ कहा?

Arunachal Pradesh News: गृह मंत्री अमित शाह अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा से लगे गांव किबिथू में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत करेंगे.

Amit Shah Arunachal Pradesh Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार (10 अप्रैल) को अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर गए हैं. चीन ने अमित शाह के इस दौरे पर आपत्ति जताई है. चीनी विदेश मंत्री के प्रवक्ता ने कहा कि ये सीमा के अनुकूल नहीं है, गृह मंत्री की यात्रा ने चीन की क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन किया है और चीन इसका विरोध करता है क्योंकि ज़ंगनान का इलाका चीन का क्षेत्र है. 

इससे पहले आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के डिब्रूगढ़ पहुंचे. जहां सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया. यहां से अमित शाह अरुणाचल प्रदेश गए हैं जहां वे भारत-चीन सीमा से लगे एक गांव किबिथू में 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' की शुरुआत करेंगे. इसी बजट में सरकार ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की घोषणा की थी. किबिथू गांव से चीनी सीमा महज एक किलोमीटर दूर है. 

आईटीबीपी कर्मियों से करेंगे बातचीत 

गृह मंत्री अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले के किबिथू में आईटीबीपी कर्मियों से बातचीत भी करेंगे. गृह मंत्री मंगलवार को असम के डिब्रूगढ़ में जनसभा को संबोधित करने के अलावा बीजेपी के जिला कार्यालय का शिलान्यास करेंगे. गृह मंत्री 11 अप्रैल को नमती क्षेत्र जाएंगे और वालोंग युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. 

बजट में की थी वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की घोषणा

गृह मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया था कि पीएम मोदी के नेतृत्व में, भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 के लिए 4,800 करोड़ रुपये के केंद्रीय आवंटन के साथ 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' (वीवीपी) को मंजूरी दी है, जिसमें 2,500 करोड़ रुपये विशेष रूप से सड़क संपर्क के लिए निर्धारित किए गए हैं.

वीवीपी एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसके तहत उत्तरी सीमा से सटे अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के 19 जिलों के 46 ब्लॉक में 2,967 गांव की व्यापक विकास के लिए पहचान की गई है. 

अरुणाचल प्रदेश में हुई थी चीन से झड़प

गौरतलब है कि चीन और भारत के सैनिकों के बीच साल 2020 में लद्दाख के गलवान में हुई झड़प के बाद गतिरोध बना हुआ है. बीते साल भी दिसंबर के महीने में अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों में झड़प हुई थी.

ये भी पढ़ें- 

एनसीपी चीफ शरद पवार ने अडानी को लेकर जो लिखा है, वो कांग्रेस के लिए बड़ी मुश्किल बन सकती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget