एक्सप्लोरर

LAC Dispute: तवांग में जहां हुई झड़प, वहां चीन ने बढ़ाई ताकत, LAC से सिर्फ 150 मीटर दूरी पर बनाई सड़क

India-China Border Dispute: भारत-चीन सीमा (LAC) पर चाइना काफी समय से नया निर्माण करने में जुटा है.

India-China Border Tension: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीनी सैनिकों के बीच अभी भी माहौल गरमाया हुआ है. भारतीय जवानों से पिटने के बाद चीन अब सीमावर्ती इलाकों में तेजी से सड़क का निर्माण कर रहा है. अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में जहां चीनी सैनिकों की पिटाई हुई थी, चीन ने अब वहां से 150 मीटर की दूरी पर सड़क का निर्माण कर लिया है. 

यांगत्‍से पठारी इलाके में भारत ने चीन के ऊपर अपनी रणनीतिक बढ़त बनाई हुई है. यही वजह है कि इस रणनीतिक रूप से बेहद अहम इलाके में भारतीय सेना को मात देने के लिए पिछले एक साल में चीन ने नए सैन्‍य और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर बना लिए हैं जिससे वह बहुत तेजी से अपने सैनिकों को अब इस इलाके में जब चाहे भेज सकता है.

पिछले एक साल में निर्माण जारी

यांगत्‍से पठारी इलाके में पिछले एक साल की तुलना में अब चीन की पहुंच काफी आसान हो गई है. ऑस्ट्रेलियन स्ट्रेटेजिक पॉलिसी इंस्‍टीट्यूट ने इसपर मंगलवार (20 दिसंबर) को चिंता जाहिर की. रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने डोकलाम से अरुणाचल प्रदेश तक इतने बड़े पैमाने पर सैन्‍य तैयारी की है जिससे दोनों देशों के बीच कभी भी संघर्ष छिड़ सकता है. इस इंस्टीट्यूट के मुताबिक चीन ये कदम जानबूझकर उठा रहा है.

LAC से 150 मीटर दूर सड़क बनाई

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने एलएसी के 150 मीटर के दायरे में एक सड़क का निर्माण किया है. ऑस्ट्रेलिया विशेषज्ञों का कहना है कि रणनीतिक रूप से यह इलाका बेहद अहम है, इसीलिए चीन यहां पर इतना ज्यादा फोकस कर रहा है. इस इलाके में पिछले एक साल से चीन ने काफी नया निर्माण किया है. 

विशेषज्ञों ने संघर्ष का खतरा जाहिर किया

ऑस्ट्रेलियन स्ट्रेटेजिक पॉलिसी इंस्‍टीट्यूट की यह रिपोर्ट तवांग में 9 दिसंबर को झड़प के बाद आई है. यह रिपोर्ट इस क्षेत्र में एलएसी के साथ लगते प्रमुख क्षेत्रों की सैटेलाइट इमेज के विश्लेषण पर आधारित है. रिपोर्ट के मुताबिक, तवांग सेक्टर से भारत न सिर्फ अपने बल्कि भूटान बॉर्डर पर भी चीनी सैनिकों की हर हरकत पर नजर रख सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि चीन ने डोकलाम से तवांग तक इतने बड़े पैमाने पर सैन्य तैयारी की है जिससे दोनों देशों के बीच कभी भी संघर्ष छिड़ सकता है. 

बॉर्डर पर भारत भी बना रहा है सड़क

इधर भारत भी अपनी सीमाओं को मजबूत बनाने में लगा है. मोदी सरकार में सीमावर्ती इलाकों में तेजी से सड़कों का निर्माण कर रहा है. तवांग झड़प के बाद सेना ने सीमा पर बुनियादी ढांचे के निर्माण की गति तेज कर दी है. अधिकारियों के मुताबिक, 5700 फीट की ऊंचाई पर नेचिपु टनल का निर्माण कार्य चल रहा है. डी-शेप में बनी ये सिंगल-ट्यूब डबल लेन टनल है जिसमें टू-वे ट्रैफिक की आवाजाही हो सकेगी. साथ ही बीआरओ द्वारा अरुणाचल प्रदेश के तवांग के पास वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की ओर सेला दर्रा सुरंग का निर्माण किया जा रहा है. इससे भारतीय सेना को सभी मौसम में संपर्क स्थापित करने में सहायता मिलेगी.

ये भी पढ़ें-North Korea Japan Crisis: जापान के एक कदम से आगबबूला हुआ उत्तर कोरिया, किम जोंग ने दे डाली ये धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget