एक्सप्लोरर

भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में गतिरोध हुआ खत्म, चीनी विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

India China Tension: चीनी विदेश मंत्रालय का कहना है कि दोनों पक्ष प्रासंगिक मामलों पर समाधान पर पहुंच गए हैं. अगले चरण में चीन समाधान योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए भारत के साथ काम करेगा.

China India Relation: चीन ने पुष्टि की है कि पूर्वी लद्दाख में दोनों सेनाओं के बीच गतिरोध को समाप्त करने के लिए भारत के साथ समझौता हो गया है. सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया कि भारत में चीनी राजदूत ने सोमवार (21 अक्टूबर 2024) को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की थी.

हो सकता है कि ब्रिक्स के दौरान पीएम मोदी और चीनी प्रधानमंत्री शी जिनपिंग की संभावित मुलाकात में इस समझौते की रूपरेखा पर चर्चा हो. भारत में चीन के राजदूत, विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मिले हैं.

चीन के विदेश मंत्रालय ने दी ये प्रतिक्रिया

चीनी विदेश मंत्रालय का कहना है कि फिलहाल, दोनों पक्ष प्रासंगिक मामलों पर समाधान पर पहुंच गए हैं, जिसे चीन सकारात्मक रूप से देखता है. अगले चरण में चीन समाधान योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए भारत के साथ काम करेगा.

एक दिन पहले भारत ने दी थी समझौते की जानकारी

बता दें कि चीन की तरफ से यह बयान भारत की ओर से वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गश्त करने के लिए चीन के साथ एक समझौते की घोषणा के बाद आया है. इसे दोनों सेनाओं के बीच चार साल से अधिक समय से चल रहे सैन्य गतिरोध को समाप्त करने में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है.

क्या कहा चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने?

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा, "हाल के दिनों में चीन और भारत चीन-भारत सीमा से संबंधित मुद्दों पर राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से निकट संपर्क में हैं. दोनों पक्षों ने इस पर लगातार बात की है, इस बातचीत के कारण ही दोनों देशों के लिए सकारात्मक समाधान तक पहुंचने का रास्ता बन सका है. अगले चरण में चीन समाधान योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए भारत के साथ काम करेगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget