एक्सप्लोरर

Fortified rice in Mid-Day Meal: मिड डे मील के तहत बच्चों को मिलेगा फोर्टिफाइड चावल, केंद्र ने राज्य सरकारों को दिया ये निर्देश

Fortified rice in Mid-Day Meal: सरकारी स्कूलों में अब मिड डे मील योजना के तहत बच्चों की अच्छी सेहत के लिए फोर्टिफाइड चावल परोसा जाएगा. इसके लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को स्टॉक जमा करने को कहा है.

Fortified rice in Mid-Day Meal: अब देशभर में चल रहे सभी सरकारी स्कूलों में मिड डे मील योजना के तहत सामान्य चावल के बजाय फोर्टिफाइड चावल बच्चों के लिए परोसा जाएगा. केंद्र सरकार ने पर्याप्त स्टॉक होने के बाद बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन में फोर्टिफाइड चावल के उपयोग को हरी झंडी दिखा दी है, इशके साथ ही राज्यों को इसके उपयोग में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

राज्यों को फोर्टिफाइड चावल के स्टॉक को बढ़ाने के निर्देश

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 20 अक्टूबर को इस मुद्दे पर राज्यों को पत्र लिखा था. अपने पत्र में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग से भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों से विशेष रूप से मिड डे मील के लिए फोर्टिफाइड चावल की खेप लाने को कहा था. स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव आरसी मीणा ने राज्य के शिक्षा सचिवों को फोर्टिफाइड चावल के स्टॉक को बढ़ाने के लिए कहा गया है. 

अंग्रेजी अखबार के मुताबिक सितंबर में मिड डे मील का नाम बदलकर पीएम पोशन कर दिया गया था. इस साल स्वतंत्रता दिवस के भाषण में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि 2024 तक राशन की दुकानों और मध्याह्न भोजन और एकीकृत बाल विकास योजना (ICDS) के तहत केवल फोर्टिफाइड चावल वितरित किए जाएंगे, जिसमें बच्चों और स्तनपान कराने वाली माताओं को शामिल किया गया है.

सरकारी कर रही फोर्टिफाइड चावल आवंटित 

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार पीएम पोषण और आईसीडीएस योजनाओं के तहत क्रमशः 1.05 और 6.36 एलएमटी (लाख मीट्रिक टन) फोर्टिफाइड चावल आवंटित किए गए हैं, लेकिन राज्यों द्वारा अब तक क्रमश: 0.57 एलएमटी और 2.09 एलएमटी ही लिया गया है. अक्टूबर-मार्च अवधि के लिए पीएम पोषण के तहत चावल का कुल आवंटन 13.9 एलएमटी है.

एफसीआई ने केंद्र को जानकारी दी है कि 'हालांकि पर्याप्त मात्रा में फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध है, लेकिन शिक्षा मंत्रालय के निर्देशों की कमी के कारण राज्य अपना हिस्सा नहीं ले रहे हैं.' एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जहां पीएम मोदी ने फोर्टिफाइड चावल के पूर्ण कवरेज के लिए समय सीमा 2024 निर्धारित की है, वहीं मंत्रालय लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहा है.

इसे भी पढ़ेंः
Aryan Khan Bail: आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी जमानत

Aryan Khan Bail: आर्यन खान को जमानत मिली लेकिन आज भी जेल में ही कटेगी रात, जानें क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget