एक्सप्लोरर

नोएडा: कोराना वायरस के खतरे के चलते स्कूल ने जारी किया सर्कुलर, बच्चों को जल्दी घर ले जाने के लिए पहुंचे पैरेंट्स

स्कूल पहुंचे कई अभिभावकों ने एबीपी न्यूज को बताया कि स्कूल से सर्कुलर आया था इसलिए वो अपने बच्चों को जल्दी घर ले जाने के लिए आए है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के एक स्कूल में आज कई अभिभावक स्कूल की छुट्टी होने से पहले ही बच्चों को लेने आ गए. दरअसल इन अभिभावकों को स्कूल की तरफ से एक सर्कुलर मिला जिसमें बच्चों को स्कूल से ले जाने के लिए कहा गया था. इसके बाद कई पैरेंट्स अपने बच्चों को लेने स्कूल पहुंच गए. दरअसल एक व्यक्ति जो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था. वह कुछ दिनों पहले एक पार्टी में गया था. इस पार्टी में इस स्कूल के बच्चे भी शामिल थे. इसलिए इन बच्चों के भी सैंपल लिए गए थे. ये बच्चे सोमवार को स्कूल आए थे, क्योंकि ये वायरस तेजी से फैलता है इसलिए इन बच्चों की जांच भी की गई जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है. स्कूल पहुंचे कई अभिभावकों ने एबीपी न्यूज को बताया कि स्कूल से सर्कुलर आया था इसलिए लेने आए है. वहीं उनको भी ये जानकारी मिली कि जो व्यक्ति कोरोना वायरस पॉजिटिव है. वह हाल ही में एक पार्टी में शामिल हुआ था जिसमें स्कूल के कई बच्चे भी गए थे. अभिभावकों ने यह भी बताया कि यह सर्कुलर जारी कर के बच्चों को भेजा जा रहा है. वहीं आज नोएडा के सीएमओ डॉक्टर भार्गव स्कूल पहुंचे. उन्होंने बताया क्योंकि बच्चे उस पार्टी में शामिल हुए थे जिसमें एक संक्रमित व्यक्ति था, लिहाजा एहतियात के तौर पर हम स्कूल को सैनिटाइज कर रहे हैं. एक क्लासरूम को सैनिटाइज करने में डेढ़ से दो घंटे का वक्त लगेगा. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि डरने की जरूरत नहीं है इसको लेकर सरकार की पूरी तरह से तैयारी है. नोएडा के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ भार्गव ने ये भी जानकारी दी कि जो बच्चे उस पार्टी में गए थे उन्हें अलग रखा गया है और उनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं. वहीं और किसी स्कूल के बच्चों के उस व्यक्ति से संपर्क में आने की अभी सूचना नहीं है. फिलहाल स्कूल को सैनिटाइज करने का काम तेजी से चल रहा है. उम्मीद है कि बुधवार तक पूरा स्कूल सैनिटाइज हो जाएगा. बता दें कि चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस ने अब भारत में दस्तक दे दी है. कोरोना वायरस के पॉजिटिव पेशेंट सामने आए हैं जिसमें एक दिल्ली और एक तेलंगाना और अब नोएडा में एक संदिग्ध सामने आया है. इससे पहले दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चीन से लौटे कई लोग अपनी जांच कराने के लिए पहुंचे थे जिनका टेस्ट नेगेटिव आया. ये भी पढ़ें Corona Virus: केरल से दिल्ली तक हड़कंप, हैदराबाद और जयपुर में भी सामने आए मामले, बड़ी बातें दिल्ली-एनसीआर में कोरोना वायरस का खौफ, नोएडा का शिव नाडर स्कूल एहतियातन बंद
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget