एक्सप्लोरर

मनोज तिवारी ने बाल दिवस की तारीख बदलने की मांग की, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने बाल दिवस की तारीख बदलने की मांग की है. इस पर मनोज तिवारी ने कहा कि ये उनकी भावना है जिसे उन्होंने लिखा है.

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीखों का जल्द एलान होने वाला है. जिसको लेकर सियासी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने रैली कर दिल्ली में बीजेपी का चुनावी शंखनाद किया है. वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बाल दिवस की तारीख बदलने की मांग की है. मनोज तिवारी की इस मांग पर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां बढ़ गई हैं.

मनोज तिवारी ने अपने पत्र में लिखा है, "हमारे देश में बच्चों ने भी अनेक बलिदान दिए हैं और उनमें से सर्वोत्कृष्ट बलिदान सिखों के दशम गुरु साहिब श्री गुरूगोविंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, साहिबजादा जोराबर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी की है जिन्होंने सरहिंद पंजाब में 1705 ई को पौष माह के कड़कती सर्दी में फतेहगढ़ साहिब के ठंडे बुर्ज पर प्रतिपूर्ण साहस दिखाते हुए धर्म की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी थी.''

अपनी चिट्ठी में उन्होंने आगे लिखा, ''मेरे विचार में इन बहादुर बच्चों की शाहदत की याद में उनके बलिदान दिवस को यदि बाल दिवस के रूप में मनाया जाए तो यह देश के सारे बच्चों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत के रूप में काम करेगा. मेरा आपसे यह अनुरोध है कि इन बहादुर बच्चों के बलिदान व साहस को ध्यान में रखते हुए उनके शाहदत के दिन प्रतिवर्ष बाल दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की जाए.''

इसपर मनोज तिवारी ने कहा, ''मेरी एक भावना है. मैंने लिखी है. गुरु गोविंद सिंह के शहज़ादों ने ठिठुरती ठंड में कुर्बानी दी धर्म को बचाने के लिए. वो बच्चों के प्रेरणास्रोत हैं. 28 दिसंबर को शहादत दिवस है उनका. 14 नवंबर से हमें कोई मतलब नहीं है. नेहरू जी अपनी जगह हैं. इसे चुनाव से जोड़कर देखना ठीक नहीं है.''

UIDAI के मुताबिक 30 नवंबर 2019 तक दिल्ली की जनसंख्या लगभग 1.85 करोड़ है. इस बढ़ी अबादी का चार फीसदी यानी करीब 7 लाख 40 हजार सिख मतदाता है. ऐसे में विधानसभा चुनावों में कोई भी पार्टी सिख वोटरों को नजरअंदाज नहीं कर सकती है. पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन यानी 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. बात नेहरू पर आई तो मनोज तिवारी के बहाने कांग्रेस ने बीजेपी को जमकर कोसा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 

Embed widget