एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैठेंगे 'स्वास्थ्य आग्रह' पर, कांग्रेस ने उठाए ये सवाल

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गांधी प्रतिमा के पास 24 घंटे के लिए स्वास्थ्य आग्रह पर बैठेंगे. वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ ने शिवराज सिंह के स्वास्थ्य आग्रह पर बैठने को लेकर निशाना साधा है.

भोपालः मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार दोपहर से यहां गांधी प्रतिमा के पास 24 घंटे के लिए स्वास्थ्य आग्रह पर बैठेंगे. मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को भोपाल के उपनगर संत हिरदाराम नगर में कोरोना जागरूकता रैली के समापन अवसर पर यह घोषणा की.

मुख्यमंत्री करेंगे कोरोना संबंधी बैठक

प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री छह अप्रैल को मंगलवार के दिन दोपहर 12.30 बजे से शहर के मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के पास 24 घंटे के लिए स्वास्थ्य आग्रह पर बैठेंगे. इस दौरान वे कोरोना के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों, धर्मगुरुओं, जन-प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, कैबिनेट के साथियों, मीडिया आदि के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा भी करेंगे.

अधिकारी ने बताया कि 24 घंटे के स्वास्थ्य आग्रह के दौरान मिंटो हॉल में गांधी की प्रतिमा के पास ही खुले आसमान के नीचे मुख्यमंत्री कार्यालय संचालित होगा. इस दौरान पूरे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा. वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए वहां अस्थाई एन.आई.सी कक्ष भी बनाया जाएगा.

कमलनाथ ने साधा शिवराज पर निशाना

वहीं विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए शिवराज सिंह 24 घंटे के लिये मिंटो हाल में स्वास्थ्य आग्रह पर बैठ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘पता नहीं इस 24 घंटे के आग्रह की नौटंकी से प्रदेश से कोरोना कैसे भागेगा, लोगों को न्याय कैसे मिलेगा, इलाज कैसे मिलेगा, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं कैसे सुधरेगी, संक्रमण कैसे कम होगा, यह तो शिवराज जी ही बता सकते हैं.’’

कमलनाथ ने कहा,‘‘जब भी प्रदेशवासियों को सरकार की जरुरत होती है. न्याय के आवश्यकता होती है. प्रदेश में विपरीत परिस्थितियां आती हैं तो चुनौतियों का सामना करने के बजाय हमारे शिवराज सिंह मुद्दों से ध्यान मोड़ने के लिये उपवास-सत्याग्रह जैसे आयोजन करने लग जाते हैं.’’

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,398 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3 लाख 10 हजार 249 तक पहुंच गयी. राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 15 और व्यक्तियों की मौत हुई है. प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4,055 हो गयी है.

इसे भी पढ़ेंः Kerala Election 2021: 140 सीट पर 957 उम्मीदवार, अगली सरकार चुनने के लिए केरल तैयार

वोटिंग से पहले इस राज्य की जनता के नाम सोनिया गांधी ने जारी किया संदेश, जानिए क्या कहा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget