एक्सप्लोरर

CJI DY Chandrachud: 'मुझे ट्रोल करने वाले बेरोजगार हो जाएंगे', विदाई भाषण में चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने ली चुटकी

भारत के 50वें चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ रविवार को रिटायर हो रहे हैं. शुक्रवार को उन्होंने अपने विदाई भाषण में कहा कि वे शायद सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाले जज हैं.

CJI DY Chandrachud: चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ का शुक्रवार (08 नवंबर) को सुप्रीम कोर्ट में आखिरी दिन था. वे रविवार को रिटायर हो रहे हैं. उन्होंने अपने विदाई भाषण में उनकी ट्रोलिंग करने वालों पर चुटकी ली.

जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, 'मैं शायद सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाला जज हूं. मैं सोचता हूं कि मुझे ट्रोल करने वाले सोमवार से क्या करेंगे? वह तो बेरोजगार हो जाएंगे.' उन्होंने अपने विदाई भाषण में बशीर बद्र का यह शेर भी पढ़ा, 'मुख़ालिफ़त से मिरी शख़्सियत संवरती है. मैं दुश्मनों का बड़ा एहतिराम करता हूं.'

चीफ जस्टिस ने सुनाई अपने पिता की कहानी

डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, "उन्होंने (मेरे पिता ने) पुणे में यह छोटा सा फ्लैट खरीदा था. मैंने उनसे पूछा, आखिर आप पुणे में फ्लैट क्यों खरीद रहे हैं? हम वहां कब जाकर रहेंगे? उन्होंने कहा, मुझे पता है कि मैं वहां कभी नहीं रहूंगा. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं आपके साथ कब तक रहूंगा लेकिन एक काम करो, जज के तौर पर अपने कार्यकाल के आखिरी दिन तक इस फ्लैट को अपने पास रखो. मैंने कहा, ऐसा क्यों? उन्होंने कहा, अगर आपको लगता है कि आपकी नैतिक ईमानदारी या बौद्धिक ईमानदारी से कभी समझौता हुआ है तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि आपके सिर पर छत है. कभी भी खुद को वकील या जज के तौर पर समझौता करने की अनुमति न दें क्योंकि आपके पास अपना कोई ठिकाना नहीं है."

अपने कार्यकाल में सुनाए कई अहम फैसले

9 नवंबर, 2022 को पदभार ग्रहण करने वाले चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने आज शुक्रवार को अपने दो साल के कार्यकाल के खत्म होने के बाद अपने पद से विदाई ली. ऐसा करते हुए उन्होंने अपने कार्यकाल पर नजर डाली, जिसके दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसले सुनाए, जिनमें जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने और चुनावी बॉन्ड मामले में सरकार को चुनौती देना शामिल है. 

ये भी पढ़ें: 'अगर कभी किसी को ठेस पहुंचाई, तो मुझे माफ़ करें', विदाई भाषण में भावुक हुए चीफ जस्टिस चंद्रचूड़

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget