एक्सप्लोरर

चश्मदीदों ने बताया- CJI बोबडे ने नहीं चलाई थी हार्ले डेविडसन, बाइक मालिक को भी नहीं थी जानकारी

सोमवार को सोशल मीडिया पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया शरद अरविंद बोबडे की रेसिंग बाइक हार्ले डेविडसन पर बैठे तस्वीर काफी वायरल हुई. हालांकि, उनकी इस तस्वीर को लेकर विवाद भी हो रहा है.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे की रेसिंग बाइक हार्ले डेविडसन की सवारी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उठे विवाद पर इस घटना से परिचित लोगों ने बताया कि चीफ जस्टिस को इस बाइक के मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उन्होंने इस बाइक पर सवार होने का सिर्फ आनंद लिया था.

प्रशांत भूषण समेत कई लोगों ने उठाए सवाल

चीफ जस्टिस बोबडे की अपने गृह नगर नागपुर में सीमित संस्करण वाली सीवीओ 2020 हार्ले डेविडसन बाइक पर बैठे हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इसके बाद से यह तस्वीर चर्चा में बनी हुई है. इस तस्वीर की जहां कुछ लोगों ने सराहना की. वहीं अधिवक्ता प्रशांत भूषण सहित कई अन्य ने यह कहते हुए इस पर सवाल उठाए कि चीफ जस्टिस न तो मास्क पहने हुए थे और न ही हेलमेट लगाए हुए थे.

भूषण ने ट्वीट किया कि जब सुप्रीम कोर्ट लॉकडाउन की अवस्था में नागरिकों को न्याय के उनके मौलिक अधिकारों से वंचित कर रहा है, तब नागपुर स्थित राजभवन में चीफ जस्टिस बगैर मास्क और हेलमेट के बीजेपी नेता की 50 लाख की मोटरसाइकिल की सवारी कर रहे हैं.

आटोमोबाइल डीलर ने भेजी थी बाइक

इस घटना की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि CJI ने पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और एक आटोमोबाइल डीलर ने यह बाइक उनके पास भेजी थी, जिससे वह इसका अनुभव ले सकें. उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति बोबडे सेवानिवृत्त होने के बाद हार्ले डेविडसन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, उन्होंने न तो इस बाइक को चलाया था और न ही उन्हें इस बाइक के मालिक के बारे में कोई जानकारी थी.

बीजेपी नेता के बेटे की है ये रेसिंग बाइक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस बाइक पर चीफ जस्टिस एस ए बोबडे बैठे हुए हैं, ये रेसिंग बाइक नागपुर से सावनेर से असेम्बली इलेक्शन में बीजेपी के उम्मीदवार रहे सोनबा मुसले के बेटे रोहित सोनबाजी मुसले की है. इस बाइक की कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है.

मास्क नहीं पहने थे चीफ जस्टिस

रविवार को सोशल मीडिया पर हार्ले डेविडसन पर बैठे चीफ जस्टिस की तस्वीरें चर्चा का केंद्र रहीं. जहां कुछ लोग कोर्ट रूम से इतर चीफ जस्टिस बोबडे के सामान्य लुक की प्रशंसा कर रहे थे, वहीं कुछ लोगों ने उनके मास्क न पहनने पर भी चर्चा की. बता दें कि तस्वीरों में बोबडे के आस-पास कुछ लोग भी खड़े दिख रहे हैं, जिन्होंने मास्क पहना हुआ है, लेकिन चीफ जस्टिस ने मास्क नहीं पहना था.

यह भी पढ़ें- 

रथ यात्रा वापसी उत्सव के दौरान पुरी में आज रात से दो दिन के लिए कर्फ्यू लागू रहेगा

जयराज-फेनिक्स मामला: अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ घंटों बाद ही हो चुकी थी दोनों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
प्रदर्शन पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
McDonald Outlet: वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट
वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget