एक्सप्लोरर

J&K Assembly Polls: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का कब है सही समय, चुनाव आयोग ने कही ये बात

J&K: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव जल्द होने की उम्मीद है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने क्षेत्र का दौरा करने के बाद कहा किया ये चुनाव के लिए बिल्कुल सही समय है.

J&K Assembly Polls: मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी), राजीव कुमार ने शुक्रवार (09 अगस्त) जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर बात की. राजीव कुमार ने कहा, ' मौजूदा समय जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने के लिए बिल्कुल सही है. चुनाव आयोग हाल ही में जम्मू-कश्मीर में हुए संसदीय चुनाव के लाभों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है. 
 
बता दें कि चुनावी तैयारियों और सुरक्षा की समीक्षा के लिए तीन सदस्यीय टीम ने जम्मू-कश्मीर का शुक्रवार (09 अगस्त) को दौरा किया. इस टीम में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी), राजीव कुमार के साथ दो और चुनाव आयुक्त, ज्ञानेश कुमार और डॉ एसएस संधू भी शामिल थे. दौरे के बाद राजीव कुमार ने कहा कि दिल्ली जाकर हम इस क्षेत्र में चुनाव के लिए सुरक्षाबलों की उपलब्धता की समीक्षा करेंगे.
 
कब होंगे जम्मू-कश्मीर में चुनाव?
 
उन्होंने कहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए चुनाव आयोग जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा. राजीव कुमार बोले कि गुरुवार (08 अगस्त) को श्रीनगर में हुई बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने सर्वसम्मति से चुनाव कराए जाने की मांग की है. चुनावों के मद्देनजर इस क्षेत्र में काफी चुनौतियां है लेकिन वो किसी भी तरह से बाधा नहीं बन सकतीं.
 
कब जारी होगी मतदाता सूची?
 
जानकारी दी गई कि 19 अगस्त को अमरनाथ यात्रा समाप्त होगी और संशोधन के बाद 20 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची को जारी किया जाएगा. सीईसी ने कहा, 'आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या बीते संसदीय चुनाव की तुलना में काफी ज्यादा हो सकती है. संसदीय चुनाव में जम्मू-कश्मीर के लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली थी और इस सफलता को समाप्त नहीं होने दिया जा सकता.'
 
वो बोले, 'चुनाव आयोग पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर में किसी भी तरह की बाधा न हो और लोकतंत्र में हिंसा और अन्य चीजों को राह का रोड़ा नहीं बनने दिया जा सकता. सुरक्षा बल और प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. ये बिल्कुल सही समय है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपनी सरकार दी जाए. भरोसा है कि लोग विघटनकारी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने में सफल होंगे.'
 
कैसी है तैयारियां?
 
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, 'कुछ नेताओं ने पर्याप्त सुरक्षा कवच की मांग की है. मतदान केंद्र दो किलोमीटर के भीतर होंगे और मतदान केंद्रों पर 100% सीसीटीवी की व्यवस्था की जाएगी. जम्मू-कश्मीर में कुल 89.87 लाख मतदाता हैं. चुनाव आयोग की कोशिश होगी कि विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह की बाधा को तत्काल खत्म किया जाए.'
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget