एक्सप्लोरर

नक्सलियों पर सुरक्षा बलों का बड़ा प्रहार, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर एनकाउंटर में 7 नक्सली किए ढेर

Naxal Encounter in Chhattisgarh: रविवार सुबह करीब 5:30 बजे ग्रेहाउंड्स जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई. एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में इनके पास से हथियार बरामद किया है.

Naxal Encounter in Bijapur: सरकार का छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर प्रहार जारी है. इसी कड़ी में सुरक्षा बलों को रविवार को बड़ी सफलता मिली. जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर इलाके में सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में 7 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया.

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 5:30 बजे ग्रेहाउंड्स जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई. एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में इनके पास से हथियार बरामद किया है. यह एनकाउंटर चालपाका वन क्षेत्र में हुआ. शीर्ष सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में मारे गए लोगों में माओवादियों के कुछ प्रमुख नेता भी शामिल हैं.

फरार साथियों की तालश में जुटी पुलिस

सुरक्षा बोलों से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इथुरुनगरम के चालपाका के पास वन क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान नक्सलियों ने हमारे जवानों को टारगेट करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में 7 नक्सलियों को गोली लगी और उनकी मौत हो गई. इलाके में अब भी जवानों की टीमें नक्सलियों की तलाश में जुटी हैं.

क्या हैं मरने वालों के नाम

एक अधिकारी ने बताया कि इस एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों में से कुछ की पहचान हो गई है. इनमें कुरसम मंगू, एगोलापु मल्लैया, मुसाकी देवल, मुसाकी जमुना, जय सिंह, किशोर और कामेश शामिल हैं. इनके पस से सुरक्षाबलों को कई आधुनिक हथियार मिले हैं.

2026 तक पूरी तरह से सफाया करने का है लक्ष्य

बता दें कि इस साल की शुरुआत में राजधानी रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी. इसमें उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने की बात कही थी. उन्होंने 2026 तक नक्सलियों का समूल सफाया करने का लक्ष्य दिया था. उस कड़ी में छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार अभियान चला रही है. तब से अब तक 96 एनकाउंटर हो चुके हैं. इनमें करीब 8.84 करोड़ रुपये के इनामी 207 नक्सलियों को पुलिस मौत के घाट उतार चुकी है.

ये भी पढ़ें

भारत, चीन और रूस को ट्रंप की सख्त चेतावनी, बोले- 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे...

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget