एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: शुचिता योजना के तहत स्कूलों में लगेंगे सेनेटरी नैपकिन एटीएम

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बालिका दिवस के अवसर पर सुचिता योजना की शुरूआत की गई जिसके तहत तहत राज्य के दो हजार स्कूलों में सेनेटरी नैपकीन की एटीएम वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी. आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि राज्य में बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुचिता योजना की शुरूआत की गई. इस योजना के तहत राज्य के 2000 शालाओं जहां बेटियां अध्ययनरत हैं, सेनेटरी नैपकिन की एटीएम वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी.

शुरुआती तौर पर 7200 नैपकिन निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी. उसके बाद दो रूपए में एक नैपकिन दी जाएगी. मशीन स्कूलों के शौचालयों में लगाया जाएगा. राज्य में महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव एम. गीता ने बताया कि राज्य के रायपुर जिले समेत अन्य जगहों पर पहले ही यह मशीन लगाई जा चुकी है. हालांकि जल्द ही 2000 कन्या शालाओं में इसे लगाया जाएगा. वहीं उपयोग किए गए नैपकिन के सुरक्षित निपटान की भी व्यवस्था की जाएगी.

गीता ने बताया कि इस योजना का उदे्श्य बालिकाओं को केवल नैपकीन देना नहीं है बल्कि उन्हें स्वच्छता के लिए जागरूक करना है. अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही बालिकाओं को स्वच्छता के बारे में जानकारी देने के लिए मास्टर ट्रेनर्स को स्कूलों में भेजा जाएगा. ट्रेनर्स बालिकाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देंगे. उन्होंने बताया कि अभी भी कई जगहों पर बालिकाएं सेनेटरी नैपकीन लेने में झिझक महसूस करती हैं. मशीन लगने से उन्हें ऐसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा.

इधर बालिका दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शहर के तेलीबांधा तालाब के किनारे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में आज बेटियां हर क्षेत्र में समान रूप से आगे बढ़ रही हैं और हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है. हमारी बेटियां किसी से कम नहीं है, वे हर जगह देश का प्रतिनिधित्व कर रही है, चाहे अंतरिक्ष में जाने का अवसर हो या फाइटर प्लेन चलाना, या देश को ओलपिंक में मेडल दिलाना हो, बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है. सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में जब रिजल्ट की सूची देखते है तो हमें गर्व होता है कि उसमें प्रथम 10 स्थान में बेटियों का ही नाम होता है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का लिंगानुपात देश में केरल के बाद दूसरे स्थान पर है.

मुख्यमंत्री ने राज्य में भ्रूण हत्या पूर्णत: समाप्त करने और बालिकाओं को शिक्षित करने का आव्हान किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget