एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: '...क्योंकि मैं ओबीसी समाज से आता हूं', पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना

PM Modi Speech: छत्‍तीसगढ़ के कांकेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोध‍ित करते हुए कांग्रेस की गारंटी पर तंज कसा. पीएम आवास जैसी योजना में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया.

PM Narendra Modi Chhattisgarh Election Speech: छत्‍तीसगढ़ व‍िधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी छत्‍तीसगढ़ पहुंचे और उन्होंने गुरुवार (2 नवंबर) को कांकेर में एक चुनावी जनसभा को संबोध‍ित करते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया. 

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे भी नहीं छोड़ा जब में 2013-14 में चुनाव के मैदान में आया तब मुझे इसलिए गाली दी थी क्योंकि मैं ओबीसी समाज से आता था. यह इनकी मानस‍िकता रही है. उन्होंने कहा, ''हमारी सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया. मेडिकल के ऑल इंडिया कोटे में ओबीसी आरक्षण की व्यवस्था की. कांग्रेस ने ओबीसी को क्या दिया? सिर्फ धोखा.'' 

बता दें कि कांग्रेस मोदी सरकार पर पिछड़ों, दलित और आदिवासियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाती रही है. पार्टी जातिजनगणना करवाने की मांग उठा रही है.

राहुल गांधी का कहना है कि हमारे चार में से तीन मुख्यमंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से आते हैं. वहीं बीजेपी का दस में से सिर्फ एक ही सीएम ओबीसी समाज से हैं. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबीसी के लिए काम नहीं करते बल्कि ध्यान भटकाने का प्रयास करते हैं.

'कांग्रेस ने गारंटी का वादा करके लोगों से स‍िर्फ धोखा कि‍या'   

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी की नीति है क‍ि किसी का तुष्टिकरण नहीं हो लेकिन विकास भी किसी का नहीं रुकना चाह‍िए. उन्‍होंने कहा कि मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी को पूरा करने की गारंटी है. कांग्रेस ने गौमाता के नाम पर भी पशुपालकों को धोखा दिया है. 

'गरीब लोगों को 4 करोड़ पक्‍के मकान केंद्र सरकार ने द‍िए'

पीएम आवास योजना के काम छत्‍तीसगढ़ में बीजेपी सरकार आने के बाद और तेज किया जाएगा. गरीब, दल‍ित, आद‍िवासी और जरूरतमंद को पक्‍का घर देने की गारंटी है. अब तक देश के गरीब लोगों को 4 करोड़ आवास म‍िल चुके हैं. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा व‍िकास में रोड़ा बनी है. कांग्रेस की सरकार ने यहां पर पीएम आवास योजना को रोकने का काम क‍िया है. 

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने एक गरीब आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया लेकिन कांग्रेस ने उनका भी अपमान करने के लिए उनको हराने के लिए विपक्ष में नेता खड़ा कर द‍िया था. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: 'स्पेशल प्लेन में बक्से भर भरकर पैसे ला रहे हैं', CM बघेल का BJP पर बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget