एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Congress Rift: छत्तीसगढ़ में पिछले 2 महीने से ढाई-ढाई साल सीएम रहने की लड़ाई क्या अब खत्म हो गई है ? 

Chhattisgarh Congress Rift: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से दिल्ली में मुलाक़ात के बाद अब हर कोई यही कह रहा है की क्या छत्तीसगढ़ में सीएम की लड़ाई खत्म हो गई है.

Chhattisgarh Congress Rift: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से लौट आये हैं. कांग्रेस के 50 से ज्यादा विधायक भी सीएम बघेल के साथ छत्तीसगढ़ लौट आये हैं. विशेष विमान से सीएम बघेल ने सभी विधायकों के साथ दिल्ली से उड़ान भरी और करीब 3 बजे रायपुर पहुंचे. रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही सीएम बघेल और विधायकों का जोरदार स्वागत हुआ. 

क्या सीएम बघेल की कुर्सी बच गई है ?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से दिल्ली में मुलाक़ात के बाद अब हर कोई यही कह रहा है की क्या छत्तीसगढ़ में सीएम की लड़ाई खत्म हो गई है. कल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ सीएम बघेल की करीब 3 घंटे तक मुलाक़ात चली. इस लंबी मुलाक़ात के बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं की अब सीएम के ढाई-ढाई साल का मसला खत्म हो गया है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस आलाकमान ने सीएम बघेल को ढाई साल बाद मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के लिए कहा था. लेकिन जिस तरह से बघेल दोबारा दिल्ली गए और उनसे पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस के विधायक दिल्ली पहुंच गए.

उसके बाद से ये कहा जाने लगा कि सीएम बघेल की कुर्सी बच गई है. हालांकि सीएम भूपेश बघेल ने दोबारा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिलने के बाद ये कहा है कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे और प्रदेश में हुए विकास का जायजा लेंगे. इसके बाद से ये सवाल भी खड़ा हो रहा है कि क्या राहुल गांधी विकास देखने आ रहे हैं या इसके पीछे कोई और कहानी है. इस पूरे घटनाक्रम को देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि फिलहाल सीएम भूपेश बघेल की कुर्सी बच गई है. 

सीएम के साथ दिल्ली से रायपुर पहुंचे मंत्री ने दिखाया विक्ट्री का साइन 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर पहुंचने के पहले रायपुर एयरपोर्ट में सीएम बघेल के स्वागत करने के लिए हजारों कांग्रेस के कार्यकर्ता इकट्ठा थे. रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने विक्ट्री का साइन दिखाया. जिसके बाद कार्यकर्ता उत्साहित हो गए और जोर जोर से भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाने लगे. कुछ देर बाद ही विधायकों के बाहर निकलने का सिलसिला शुरू हुआ. इसी दौरान सीएम भूपेश बघेल भी बाहर आये और हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने नारे लगाना शुरू कर दिया. मंत्री चौबे द्वारा विक्ट्री का साइन दिखाने का मतलब यही था कि सीएम भूपेश बघेल अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हो गए हैं और वही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहेंगे. 

रायपुर लौटने के बाद क्या कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने

रायपुर पहुंचने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कल राहुल गांधी जी से मुलाकात हुई. हमारे विधायकों और जनप्रतिनिधियों से मिलने अगले हफ्ते राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. 2 दिनों के लिए राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आएंगे. यहां आने के बाद वो बस्तर, उत्तर, मध्य छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे. लगातार दौरा करेंगे. बघेल ने कहा कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ मॉडल देखेंगे. क्या विकास कार्य हुए हैं इसको लेकर पूरे हिंदुस्तान में जाएंगे. किसानों, आदिवासियों के लिए, महिलाओ के लिए, युवाओं के लिए ग़रीबो के लिए यहां के विकास के लिए उद्योग के लिए व्यापार जगत के लिए जो काम किया है. सारे विकास कार्यो को राहुल जी देखेंगे सबसे मिलेंगे. पूरा समय देंगे.

सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का प्यार कांग्रेस के लिए अटूट रहा है. जनता का ये प्यार लगातार बढ़ता जा रहा है. राहुल गांधी से मुलाक़ात के बारे में बोलते हुए सीएम ने कहा राहुल गांधी से बहुत विस्तार दिल खोल कर राजनीतिक चर्चा हुई है. शासकीय योजनाओं के विकास को लेकर चर्चा हुई जिसके बाद अंत मे मैंने उन्हें छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया है. सीएम ने कहा चुनाव के बाद कोरोना काल लग गया जिसके चलते 2 वर्ष ऐसे ही निकल गए और राहुल गांधी प्रदेश के दौरे पर नहीं आ पाए.

School Reopen: 1 सितंबर से खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों के टीकाकरण का दिया निर्देश

UP Cabinet Expansion Exclusive List : यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, जितिन प्रसाद और संजय निषाद का मंत्री बनना तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget