एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में सीएम पद पर घमासान जारी, दिल्ली आने से पहले सिंहदेव बोले- नहीं मिला पद तो होगी निराशा

सिंहदेव की चर्चा लोगों में शुरु से ही रही है. कभी उनकी संपत्ति को लेकर तो कभी उनके सादगी भरे व्यवहार को लेकर. उन्होंने जो हलफनामा जमा किया था उसके मुताबिक उनके पास 500 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. उन्हें लोग बाबा कहकर भी बुलाते हैं.

रायपुरः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली प्रचंड बहुमत के बाद राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए खींचतान जारी है. एक तरफ भूपेश बघेल सीएम पद के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं तो दूसरी और टीएस सिंहदेव भी ताल ठोक रहे हैं. वहीं इस कड़ी में एक और नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत का है. टीएस सिंहदेव सूबे में नेता प्रतिपक्ष रहे हैं और रमन सिंह की नीतियों को विधानसभा में चुनौती देते रहे हैं.

मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर आज उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा, ''अगर मुझे यह जिम्मेदारी नहीं मिलेगी तो जरूर निराशा होगी.'' टीएस सिंहदेव ने लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है. सिंहदेव की चर्चा लोगों में शुरु से ही रही है. कभी उनकी संपत्ति को लेकर तो कभी उनके सादगी भरे व्यवहार को लेकर. चुनाव आयोग के पास उन्होंने जो हलफनामा जमा किया है उसके मुताबिक, उनके पास 500 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. उन्हें लोग बाबा कहकर भी बुलाते हैं.

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा, ''जिस तरह मैं हंसते हुए दिल्ली जा रहा हूं उसी तरह से हंसते हुए आउंगा.'' बघेल ने कहा कि आज राज्य के लिए, हम सब के लिए बहुत बड़ा दिन है. जो भी निर्णय होगा अच्छा होगा.'

पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत ने राज्य में पार्टी की जीत का पूरा श्रेय राहुल गांधी को दिया. मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि राहुल गांधी जो भी करेंगे अच्छा करेंगे. छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जीत राहुल गांधी की जीत है. छत्तीसगढ़ में बीजेपी का सूपड़ा साफ हुआ है तो राहुल गांधी के कारण हुआ है. हम सभी लोग मिलकर छत्तीसगढ़ के किसानों और आदिवासियों की रक्षा करेंगे.

बता दें कि भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव और चरणदास महंत तीनों को दिल्ली बुलाया गया है. तीनों लोग एयर इंडिया के फ्लाइट से दिल्ली आ रहे हैं. कोहरे के कारण फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया है.

छत्तीसगढ़: सीएम की रेस में शामिल हैं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बागी यूसुफ पठान करेंगे खेला, कहा- 'जो नाम काटे गए, उन्हें...'
TMC के बागी यूसुफ पठान करेंगे खेला, कहा- 'जो नाम काटे गए, उन्हें...'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget