एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: सुकमा नक्सली हमले में 17 जवान शहीद, 14 घायल, DRG-STF को पहली बार इतना बड़ा नुकसान

बस्तर के इतिहास में पहली बार DRG यानि कि डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड के जवानों का इतना बड़ा नुकसान हुआ है.सीएम ने जवानों को भरोसा जताया कि उनके इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी.

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए हैं. शहीद होने वाले जवानों में STF और DRG के जवान शामिल हैं. 12 जवान डीआरजी यानी डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड के जबकि 5 जवान एसटीएफ यानी स्पेशल टास्क फ़ोर्स के हैं. कल सुबह यानी शनिवार को नक्सलियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी की सूचना पर DRG और STF का एक दल सुकमा जिले के मिनपा इलाके में सर्चिंग पर निकला हुआ था. इस दल का निशाना बटालियन नंबर 1 था. जो छत्तीसगढ़ में सबसे ज़्यादा ख़तरनाक बटालियन है. इन्हीं महीनों के बीच में नक्सलियों के द्वारा हर साल बड़े हमले की तैयारी की जाती है. इसके बाद भी छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने जंगल में जाकर ऑपरेशन करने का फ़ैसला किया.

सुकमा के कोरजागुड़ा के जंगलों में जवानों का नक्सलियों से सामना हुआ. यहां बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी पहले से थी. दोनों ओर से बहुत देर तक फ़ायरिंग चली. जिस जगह मुठभेड़ हुई वहां घना जंगल है. जवानों को सुरक्षा देने के लिए कोई बैकअप पार्टी तब तक नहीं निकली थी. कई घंटों तक पुलिस ने नक्सलियों का सामना किया. डीजीपी डीएम अवस्थी का दावा है की इस मुठभेड़ में कई नक्सली भी मारे गए हैं. जबकि छत्तीसगढ़ पुलिस के 17 जवान शहीद हुए हैं और 14 घायल हैं. घायल जवानों को इलाज के लिए हेलिकॉप्टर की मदद से कल ही रायपुर पहुंचा दिया गया था.

कौन हैं डीआरजी के जवान

बस्तर के इतिहास में पहली बार DRG यानि कि डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड के जवानों का इतना बड़ा नुकसान हुआ है. शहीद 17 जवानों में से 12 जवान DRG के हैं. DRG स्थानीय युवकों द्वारा बनाया गया सुरक्षा बलों का एक दल है जो कि नक्सलियों के खिलाफ सबसे अधिक प्रभावी रहा है. अब तक नक्सलियों के ख़िलाफ़ छत्तीसगढ़ में सबसे ज़्यादा सफलता इन्हीं जवानों को मिली है.

घायल जवानों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डीजीपी डीएम अवस्थी

रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में घायल जवानों को इलाज के लिए भर्ती किया गया है. आज सुबह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डीजीपी डीएम अवस्थी ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों से मुलाक़ात की. जवानों का हालचाल जाना और मुठभेड़ कैसे हुई, क्या हुआ इसकी भी जानकारी ली. सीएम ने जवानों को भरोसा जताया कि उनके इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी. इस दिशा में सीएम भूपेश बघेल ने अस्पताल प्रबंधन से भी बात की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्की-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्की-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget