एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2022: NGT की रोक के बाद दिल्ली में बनाए गए आर्टिफिशियल छठ घाट, पानी और फूल से लेकर किए गए ये इंतजाम

Artificial Chhath Ghat: श्रद्धालुओं के श्रद्धा का ध्यान रखते हुए पौंड की सुरक्षा, पानी, फूल सभी चीजों का इंतजाम आसपास ही किया गया है. यहां पर सिविल डिफेंस के जवान तैनात रहेंगे.

Artificial Chhath Ghat In Delhi: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने इस बार यमुना घाट पर छठ पर्व (Chhath Festival) मनाने पर रोक लगा दी है. इसके बाद दिल्ली (Delhi) के कई इलाकों में आर्टिफिशियल छठ घाट (Artificial Chhath Ghat) बनाए गए हैं. दिल्ली के उस्मानपुर 5 पुस्ता इलाके में 6 आर्टिफिशियल तालाब बनाए गए हैं. इन सभी घाटों के बगल में दो चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं, ताकि महिलाओं को चेंज करने में कोई दिक्कत ना हो. इन घाटों की गहराई 4 से 6 फुट के बीच है, जिससे की महिलाओं को अर्घ्य देने में आसानी हो.

आर्टिफिशियल छठ घाटों में की गई ये सुविधाएं

डीएम शरत कुमार का कहना है तालाब को इस तरीके से बनाया गया है, ताकि महिलाएं आराम से इसमें पूजन कर सकें. उन्हें तालाब में कोई दिक्कत ना हो. उन्होने कहा कि यह कहने को आर्टिफिशियल पौंड जरूर है लेकिन इसमें सारी चीजें बिल्कुल असल की तरह ही हैं. सभी तालाबों के बगल में चेंजिंग रूम भी हैं. पूरे नॉर्थ ईस्ट में 12 अलग-अलग इलाकों में इस तरीके के पॉइंट बनाए गए हैं. श्रद्धालुओं के श्रद्धा का ध्यान रखते हुए तालाब की सुरक्षा, पानी, फूल सभी चीजों का इंतजाम आसपास ही किया गया है. तालाब इस तर्ज पर बनाया गया है कि जो छठ करने वाली महिलाएं हैं उनकी भावनाओं को ठेस ना पहुंचे और साथ ही एनजीटी के उस आदेश का, जिसमें इस बार यमुना घाट पर छठ मनाना बैन किया गया है, का उल्लंघन भी ना हो.

छठ व्रती महिलाओं की तारीफ

छठ घाट पर पूजा करने आई महिलाओं ने कहा कि यह आर्टिफिशियल घाट बहुत अच्छा है. पहले हम घर पर छोटा-मोटा खुद से तालाब बना कर पूजा करते थे, जिसके बाद यह तालाब बनाया गया है और हम इससे बहुत ज्यादा खुश हैं. महिलाओं ने बताया कि पिछले 2 साल से कोरोना की वजह से घर में ही छठ करना पड़ रहा था, पर इस बार इस घाट में आकर सभी लोग साथ में छठ मनाएंगे और हमें कोई दिक्कत नहीं है. महिलाओं ने कहा कि छठ महापर्व है जो नदी या तालाब में मनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस बार यमुना घाट पर छठ पूजा पर बैन लगा दिया गया इससे थोड़ी तकलीफ तो है लेकिन नियम है तो मानना पड़ेगा. 

महिलाओं की सुरक्षा का रखा गया ध्यान

दिल्ली प्रदेश छठ घाट समिति के चेयरमैन भूपेश सिंघल का कहना है छठ घाट इस तरीके से बनाया गया है कि महिलाओं को पूजन में कोई दिक्कत ना आए इसीलिए आर्टिफिशियल घाट बनाए गए हैं. सभी के बगल में चेंजिंग रूम भी हैं. यहां पर सिविल डिफेंस के जवान तैनात रहेंगे. साथ में पानी की व्यवस्था, कुर्सी-चेयर सभी रहेगी. इसके अलावा स्थानीय विधायक भी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं, ताकि छठ व्रतियों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो.

इसे भी पढ़ेंः- Gujarat Elections: गुजरात चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी में सरकार

मेघा एबीपी न्यूज में रिपोर्टर हैं. वो देश दुनिया की खबरों पर पैनी रुचि बनाए रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget