एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2018: नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू, सोमवार को है खरना

लोक आस्था का महापर्व छठ का अनुष्ठान रविवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा. नहाय-खाय के दौरान चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी खाया जाता है. साथ ही लोग खरना की तैयारी भी शुरू कर देते हैं.

नई दिल्ली : लोक आस्था का महापर्व छठ का अनुष्ठान रविवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा. तीन दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में विधि के अनुसार सभी पूजा सामाग्री आवश्यक मानी जाती है. नहाय-खाय के दौरान चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी खाया जाता है. साथ ही लोग खरना की तैयारी भी शुरू कर देते हैं. खरना सोमवार को है. इस दिन गुड़ और चावल की विशेष खीर बनाई जाती है. व्रती के खाने के बाद इसे लोगों में प्रसाद के रूप में बांटते हैं.

इस पर्व में छठ व्रती पूरी पवित्रता का ख्याल रखते हैं. नहाय-खाय के अनुष्ठान को लेकर शनिवार को छठ व्रतियों ने तैयारी को अंतिम रूप दिया. पर्व को लेकर घरों से लेकर बाजार तक रौनक बढ़ गई है. बताते चलें कि इस महापर्व में पवित्रता के सामने आधुनिक संसाधन फीके पर जाते हैं. लोग परंपरागत पुराने संसाधनों का ज्यादा उपयोग करते हैं जिसके कारण चक्की का प्रचलन भी इस पर्व में दिखाई पड़ता है.

Chhath Puja: बिहार में छठमहापर्व की तैयारियां जोरों पर, जानें कैसे दिया जाता है अर्घ्य

महिलाएं चावल को आटा बनाने के लिए इन्हीं चक्की का उपयोग करती है. घरों में भले ही यह पुराने संसाधन आज के दौर में उपयोग में नहीं आते हो लेकिन इस त्योहार में आस्था का आलम यह है कि पवित्रता के ख्याल से पुराने साधनों का ही उपयोग किया जाता है.

भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य अर्पित करने के लिए जगह-जगह पर सूप और दउरा की दुकानें सजाई गई है. उन दुकानों पर छठ व्रतियों की भीड़ खरीददारी के लिए उमड़ रही है. इस पर्व में पीतल के बर्तनों की भी काफी मांग होती है जिसके कारण उन बर्तनों की खरीददारी भी जोर-शोर से होती है. बांस से सूप और दौरे बनाने वाले लोग इस त्योहार को देखते हुए पहले से ही इसे बनाने में में जुटजाते है. नहाय-खाय के अनुष्ठान में छठ व्रती पूरी पवित्रता और परंपराओं का पालन करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget