एक्सप्लोरर

आखिर शशिकला को मुख्यमंत्री बनने की इतनी जल्दी क्या थी?

नई दिल्ली: वीके शशिकला कल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रही हैं. AIADMK विधायक दल ने एक दिन पहले ही उन्हें अपना नेता चुना है. लेकिन जयललिता की छाया से निकल कर तमिलनाडु जैसे बड़े राज्य पर राज करना शशिकला के लिए आसान नहीं रहने वाला है.

शशिकला, जयललिता की परछाईं की तरह नजर आती थीं शशिकला. जयललिता की मौत के वक्त भी शशिकला सबसे नजदीक थीं. जयललिता की मौत के एक महीने के अंदर ही शशिकला पहले महासचिव बनीं और फिर दो महीने में बन गईं विधायक दल की नेता बनीं.

तीन दशकों तक जयललिता की परछाईं रही शशिकला. 1957 में जन्मीं शशिकला की मुलाकात जयललिता के साथ 1983 में हुई. 1987 में एमजीआर के निधन के वक्त मुश्किल में शशिकला ने जयललिता का साथ दिया. 1991 में सीएम बनने के बाद से उनकी करीबी सहयोगी हैं.

कहा जाता है कि नेताओं को टिकट से लेकर अफसरों की पोस्टिंग तक में शशिकला का दखल रहता था. जयललिता के बीमार होने पर सत्ता के सारे सूत्र शशिकला के हाथ में आ गए. कहा तो यहां तक जाता है कि पन्नीरसेल्वम को सीएम बनाने में भी शशिकला का अहम रोल था. विधायक दल की बैठक में पनीर सेल्वन ने ही शशिकला के नाम को सुझाया और सभी की सहमति मिली.

शशिकला को इतनी जल्दी क्यों थी? शशिकला के शपथग्रहण की तैयारियां जोरों से मद्रास यूनिवर्सिटी में चल रहीं हैं. शशिकला ने जयललिता की परछाई से AIADMK की महासचिव और फिर विधायक दल के नेता तक का सफर आसानी से हासिल कर लिया लेकिन आगे की राह आसान नहीं होगी.

शशिकला की मुश्किलें- छह महीने में चुनाव जीतना जयललिता जनता की नेता थीं लेकिन इसके उलट शशिकला ने आज तक पंचायत चुनाव तक नहीं लड़ा है. ऐसे में जनता का समर्थन हासिल करना शशिकला के लिए आसान नहीं होगा. यही वजह है कि शशिकला जयललिता के विधानसभा क्षेत्र चेन्नई के आरकेनगर से शायद ही लड़ें.

आरके नगर शहरी इलाका है वो ग्रामीण इलाके से लड़ सकती हैं जहां उनके समुदाय का असर है. जनता खासकर AIADMK के समर्थकों की नजर में जयललिता की मौत रहस्यमय है. इन्हीं अटकलों को खारिज करने के लिए शपथग्रहण से एक दिन पहले जयललिता का इलाज करने वाले डॉक्टर रिचर्ड बैले सामने आए और साजिशों की अटकलों को गलत बताया.

शशिकला को विधायकों का समर्थन तो मिला लेकिन जनता का कितना समर्थन मिलेगा ये कहना फिलहाल मुश्किल है. खुद जयललिता की भतीजी दीपा जयाकुमार भी जयललिता की विरासत की दावेदार है. शशिकला के परिवार वालों पर कई मामले लंबित हैं. पति और भाईयों और भतीजों की इमेज भी खराब है. इस छवि के कारण भी शशिकला को आने वाले दिनों में मुश्किलें उठानी पड़ेंगी.

सबसे अहम खुद शशिकला पर आय से अधिक संपत्ति का केस है. अगले हफ्ते ही सुप्रीम कोर्ट इस मामले में फैसला आना है.. अगर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को पलटा तो शशिकला की कुर्सी जा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget