एक्सप्लोरर

आज रात 12 बजे से 24 घंटे तक दवाईयां नहीं मिलने के दावे का सच क्या है?

दावा है कि 27 सितंबर रात 12 बजे से 28 सितंबर रात 12 बजे तक पूरे देश के मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में बंद रहेंगे.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर फैल रहे एक मैसेज से दावा किया जा रहा है कि रात 12 बजे से 24 घंटे तक कैमिस्ट शॉप बंद रहेंगी, क्योंकि हड़ताल है. इस मैसेज में लिखा है, '' 27 सितंबर रात 12 बजे से 28 सितंबर रात 12 बजे तक पूरे देश के मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में बंद रहेंगे. अत: अपने घर एंव परिवार के सदस्यों में जिसे भी बल्ड प्रेशर, शुगर या अन्य बीमारी हो और जिसकी दवाई अनीवार्य रूप से लेना आवश्यक है, वो लोग अपनी सुविधानुसार सभी दवाइयां दिनांक 27 सितंबर 2018 को ले लें.

असुविधा के लिए खेद है

धन्यवाद

कैमिस्ट एसोसिएशन’’

ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में हड़ताल

बता दें कि ये हड़ताल देश के 28 राज्यों और 13 केंद्र शासित प्रदेशों में है. इन राज्यों में सात लाख फुटकर दुकानें हैं. डेढ़ लाख स्टॉकिस्ट है वो रिटेलर को दवा देते हैं. कुल मिलाकर साढ़े आठ लाख लोग कैमिस्ट से जुड़े हुए हैं.

कैमिस्ट एसोसिएशन का कहना है, ‘’इस हड़ताल का मकसद ऑनलाइन दवाओं से होने वाले नुकसान को सरकार तक पंहुचाना है. दवा कपड़े की तरह नहीं है. इसे ई-फार्मेसी से दूर रखना चाहिए. इमरजेंसी के हालात में हॉस्पिटल के अंदर दुकानें खुली रहेंगी. इसके अलावा हर शहर में हमारी एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने प्रशासन को बता रख है कि दवा कहाँ उपलब्ध होंगी.’’

इमरजेंसी के लिए पूरे इंतजाम

कैमिस्ट एसोसिएशन और दुकानदारों ने आज रात 12 बजे से 24 घंटे तक बंद रहने वाली दवा दुकानों के वायरल मैसेज पर सच की मुहर लगाई है. कैमिस्ट एसोसिएशन ने ये हड़ताल ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में रखी है, लेकिन आपको इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि इमरजेंसी के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं.

कहां-कहां से ले सकते हैं दवाईयां?

  • सभी अस्पतालों में कैमिस्ट शॉप खुली रहेंगी वहां से दवा ले सकते हैं.
  • गांव-देहात और शहरों में इमरजेंसी हो तो दवा कहां मिलेगी इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई है.
आज रात 12 बजे से 24 घंटे तक दवाईयां नहीं मिलने के दावे का सच क्या है? यह भी पढ़ें- एडल्ट्री कानून: जस्टिस बोले- महिला शादीशुदा जिंदगी में परेशान हो तो किसी से संबंध बना सकती है, खास बातें सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धारा 497 खत्म, शादी के बाहर के संबंध अपराध नहीं SC के फैसले के बाद ओवैसी बोले- एडल्ट्री अपराध नहीं तो फिर तीन तलाक कैसे? आधार पर लोगों की राय से हम प्रभावित नहीं, फैसले में संवैधानिक प्रावधानों को दी तवज्जो: सुप्रीम कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget