एक्सप्लोरर

चतरा एयर एंबुलेंस क्रैशः टेकऑफ के 17 मिनट बाद ही टूट गया था ATC से संपर्क, AAIB रिपोर्ट में खुलासा

Chatra Air Ambulance Crash: AAIB के रिपोर्ट का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि विमान में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर दोनों नहीं थे. इससे हादसे की सटीक वजह जानना मुश्किल हो गया है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों की मौत हुई।
  • टेकऑफ के वक्त ही खराब था मौसम, पायलट ने रूट बदला।
  • विमान का रेडियो, रडार संपर्क टूटा, जंगल में हुआ क्रैश।
  • फ्लाइट रिकॉर्डर न होने से जांच में आई बड़ी मुश्किल।

झारखंड के चतरा जिले में 23 फरवरी, 2026 को हुए एयर एंबुलेंस हादसे को लेकर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आई है. इस हादसे में कुल सात लोगों की मौत हुई थी.

यह विमान 41 साल के बर्न पेशेंट संजय कुमार को रांची से दिल्ली एयरलिफ्ट कर रहा था. संजय कुमार लातेहार जिले के चंदवा के रहने वाले थे, जिन्हें 65 फीसदी जलने के बाद रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. विमान में दो पायलट, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक और दो अटेंडेंट समेत कुल सात लोग सवार थे और प्लेन क्रैश में सभी की मौत हो गई.

टेकऑफ के वक्त ही खराब था मौसम

AAIB रिपोर्ट के मुताबिक, रांची एयरपोर्ट पर दोपहर बाद से ही खतरनाक कमुलोनिंबस बादल दिखने लगे थे. शाम होते-होते थंडरस्टॉर्म की स्थिति बन गई थी. पायलट ने टेकऑफ से पहले ही मौसम का हवाला देकर ATC से रूट बदलने की अनुमति मांगी, जो मिल गई. विमान ने शाम करीब 7:07 बजे अपनी उड़ान भरी.

रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान भरने के बाद विमान ने कोलकाता ATC से संपर्क किया और FL140 पर लेवल ऑफ की अनुमति मांगी. शाम 7:34 बजे विमान ने मौसम की वजह से रूट डेविएशन मांगा और उसके बाद कोलकाता ATC से रेडियो और रडार संपर्क पूरी तरह टूट गया. करीब 7:54 बजे UTC पर चतरा के कासियातू जंगल में विमान क्रैश हो गया.

विमान से फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर लापता

रिपोर्ट का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि विमान में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर दोनों नहीं थे. इससे हादसे की सटीक वजह जानना जांचकर्ताओं के लिए मुश्किल हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों इंजन पंख से अलग होकर 250 से 640 मीटर दूर जा गिरे. पूंछ का हिस्सा धड़ से अलग होकर टुकड़ों में बिखर गया. इमरजेंसी लोकेटर ट्रांसमीटर भी एक्टिवेट नहीं हुआ.

AAIB ने रांची के रिफ्यूलर का फ्यूल सैंपल जांच के लिए भेजा है. रांची और कोलकाता ATC के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. ICAO और अमेरिकी जांच एजेंसी NTSB को भी सूचित किया गया है. हादसे की असल वजह अभी जांच के दायरे में है.

यह भी पढ़ेंः हैदराबाद में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, मुर्गी चौक, पथरगट्टी और मदीना में चला विशेष अभियान

About the author वरुण भसीन

वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget