एक्सप्लोरर

अमृतपाल सिंह पर चन्नी के बयान से मचा बवाल! कांग्रेस ने किया किनारा; जयराम रमेश ने कह दी ये बात

Monsoon Session: 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को लेकर लोकसभा में चन्नी के बयान से कांग्रेस के कई सांसद नाराज थे. इसके बाद ही पार्टी ने चन्नी के बयान से दूरी बनाई है.

Monsoon Session: लोकसभा में बजट सत्र पर चर्चा के दौरान 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख और निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बयान से पार्टी ने किनारा कर लिया है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने चन्नी के बयान को उनकी निजी राय करार दिया है. हालांकि, कांग्रेस ने चन्नी के बयान की निंदा नहीं की है. सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल को लेकर लोकसभा में चन्नी के बयान से कांग्रेस के कई सांसद नाराज थे. इसके बाद ही पार्टी ने चन्नी के बयान से दूरी बनाई है.

संसद में बजट सत्र पर चर्चा के दौरान पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सदन में खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ और निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह के समर्थन में बयान दिया था. जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी ने खडूर साहिब लोकसभा सीट के सांसद अमृतपाल सिंह का जिक्र करते हुए कहा, ‘हर रोज आपातकाल की बात करते हैं, लेकिन आज देश में जो अघोषित आपातकाल है, उसका क्या?

सांसद चन्नी ने अमृतपाल सिंह का किया था जिक्र

कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने आगे कहा कि ये भी एक तरह का आपातकाल है कि जब पंजाब में 20 लाख लोगों द्वारा सांसद चुने गए एक शख्स (अमृतपाल सिंह) को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम एक्ट के तहत जेल में डाल दिया गया है. जिसके चलते वे सदन में अपने क्षेत्र के लोगों की बात रखने में असमर्थ है. यह भी आपातकाल है.’

रवनीत सिंह बिट्टू से पूर्व CM चन्नी की हुई बहस

लोकसभा में बजट सत्र पर हो रही चर्चा के दौरान गुरुवार (25 जुलाई) को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बीच सदन में तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली. फिर हंगामा बढ़ने के कारण सदन की कार्यवाही लगभग 35 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई. क्योंकि, चन्नी ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर निजी टिप्पणी कर दी थी.

यह भी पढ़ें: 8 साल पहले रोड एक्सिडेंट में हुई थी शख्स की मौत, अब परिवार को मिलेगा 2 करोड़ का मुआवजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को शादी के लिए मनाओ', जब प्रियंका ने इरफान से कही ये बात
'राहुल गांधी को शादी के लिए मनाओ', जब प्रियंका ने इरफान से कही ये बात
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget