एक्सप्लोरर

Chandrayaan 3: नेताओं का 'चंद्रज्ञान' देख जनता हैरान, किसी ने किया चंद्रयान-3 के यात्रियों को सलाम तो कोई नहीं बोल पाया एक शब्द

Chandrayaan 3 Soft Landing on Moon: चंद्रयान-3 को लेकर नेताओं के बयान पर चुटकियां ली जा रही हैं. कोई नेता चांद पर इंसान की लैंडिंग की बात कह रहा है तो कोई चांद पर लैंडिंग की खबर से है अंजान.

Chandrayaan 3 Landing on Moon: चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है. चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर लॉफ्ट लैंडिंग की खबर दुनिया भर में चर्चा का विषय है. दुनियाभर के नेताओं ने भारत और इसरो को मिशन मून के सफल होने की बधाई दी. भारत में भी कई राजनेताओं ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर इसरो को बधाई दी. हालांकि, इस बीच कुछ नेताओं के बयानों ने खुद उनकी किरकिरी करा दी. 

राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा, ''हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई जो यात्री गए हुए हैं हमारे उनको सलाम करता हूं. हमारा देश एक कदम और साइंस और स्पेस में आगे बढ़ा, उसके लिए सभी देशवासियों को बधाई देता हूं.'' इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अशोक चांदना के बयान की चुटकी लेना शुरू कर दी, क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि चंद्रयान 3 मिशन मानवरहित है. 

राकेश शर्मा को राकेश रोशन बोल गईं सीएम ममता

इस लिस्ट में दूसरा नाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का है. एक कार्यक्रम में बोलते हुए ममता बनर्जी अपने बचपन का किस्सा सुनाते हुए अंंतरिक्ष में भारत की पहली कोशिश का जिक्र कर रही हैं. जब पहली बार भारत के अंतरिक्षयात्री राकेश शर्मा स्पेस में गए थे. इस वाकये का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने राकेश शर्मा को राकेश रोशन बोल दिया. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी मीम्स शेयर किए जा रहे हैं. 

चंद्रयान 3 के बारे में अनजान थे बिहार के सीएम नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो इन दोनों नेताओं से भी आगे निकले. एक पत्रकार ने नीतीश कुमार चंद्रयान 3 को लैंडिंग पर टिप्पणी करने कहा तो वे एकदम ठिठक से गए. उनके चेहरे के हावभाव से अंदाज लगाया जा सकता था कि उन्हें इस मिशन की कोई जानकारी नहीं थी. इसके बाद बिहार के कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी ने धीरे से नीतीश कुमार के कान में कुछ कहा, तब जाकर नीतीश कुमार ने कहा कि चंद्रयान तो अच्छी बात है. 

धरती पर सकुशल लौटने पर स्वागत करना चाहिए- ओमप्रकाश राजभर

सुभासपा चीफ ओमप्रकाश राजभर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन चंद्रयान 3 मिशन लैंडिंग से पहले उन्होंने ऐसा बयान दे दिया कि बेबाकी उनपर भारी पड़ गई. 

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा, ''हम तो भारत के उन वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हैं. दिन प्रतिदिन रिसर्च करके नई खोज कर रहे हैं. जो चंद्रयान 3 की बात कर रहे हैं, इसके लिए हम उनको बधाई देते हैं. कल धरती पर सकुशल उसके आने का जो टाइम है, आने के बाद उसका स्वागत पूरे देश को करना चाहिए.'' इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ खूब तंज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

Weather Update Today: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल? जानें लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget