एक्सप्लोरर

2021 के मध्य तक चंद्रयान मिशन 3 को लॉन्च किए जाने की योजना, ISRO कर रहा तेजी से काम

चंद्रयान 2 के बाद अब चंद्रयान मिशन 3 की तैयारियां तेज हो गईं हैं. चंद्रयान मिशन 3 को अगले साल के मध्य तक छोड़े जाने की योजना है. इसरो इस पर काम कर रहा है.

नई दिल्ली: साल 2021 के मध्य तक चंद्रयान मिशन 3 छोड़े जाने की योजना है. चन्द्रयान मिशन 3 समय पर लॉन्च किया जा सके इसके लिए इसरो काम कर रहा है. सरकार के मुताबिक, चंद्रयान 3 में लैंडर और रोवर तो होंगी लेकिन ऑर्बिटर नहीं होगा. इसकी बड़ी वजह है  कि सितंबर में जब चंद्रयान 2 लॉन्च किया गया था तब इस मिशन के जरिए ऑर्बिटर को सफलतापूर्वक स्थापित कर लिया गया था और यह अपनी कक्षा में पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है. साथ ही वैज्ञानिक आंकड़े भी पृथ्वी पर भेज रहा है. हालांकि, चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग के बाद रोवर को स्थापित नहीं किया जा सका था.

सरकार के मुताबिक, चंद्रयान 3 मिशन का लक्ष्य चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव है, जहां पहले कोई चंद्रयान अभी तक नहीं उतरा है. ऐसा माना जाता है कि यहां क्रेटर्स के तौर पर पानी है. इसरो ने उम्मीद जताई है कि बर्फ के तौर पर वहां मौजूद पानी की पुष्टि हो सकेगी जो उसने साल 2008 में अपने पहले मिशन में पहली बार में खोजा था.

अभी तक सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन अब तक चंद्रमा की सतह पर पहुंचे हैं. पिछले साल बीजिंग ने एक मिशन किया था लेकिन वह मिशन असफल रहा था. वहीं इजराइल का भी स्पेसक्राफ्ट सफल लैंडिंग नहीं कर सका था. सरकार के मुताबिक, चंद्रयान 3 का मिशन, चंद्रयान 2 जैसा ही होगा लेकिन इसमें एक लैंडर, रोवर और एक प्रपल्जन मॉड्यूल होगा.

चंद्रयान 3 का प्रक्षेपण अगले साल यानी कि 2021 के मध्य तक किया जाएगा. वहीं चंद्रयान 3 की परियोजना की लागत करीब 250 करोड़ रुपये है जबकि इसकी लॉन्चिंग की लागत करीब 350 करोड़ रुपए होगी. इस तरह चंद्रयान 3 के मिशन की कुल लागत करीब 600 करोड़ रुपये होगी.

चंद्रयान-2 की तुलना में चंद्रयान-3 की लागत कम होगी. साथ ही चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला यह भारत का दूसरा स्पेसक्राफ्ट होगा. सरकार के सूत्रों का कहना है कि चंद्रयान-2 को जो लोग निराशाजनक बताते हैं उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि चंद्रमा की सतह पर उतरने का भारत का पहला प्रयास असफल नहीं रहा है, क्योंकि इससे काफी कुछ सीखने को मिला है.

अभी तक किसी भी देश ने अपने पहले प्रयास में सफलता हासिल नहीं की है. चंद्रयान 2 के अनुभवों और मौजूदा बुनियादी सुविधाएं चंद्रयान 3 के मिशन की लागत को कम करेगी. सरकार के सूत्रों के मुताबिक इस साल के मध्य तक लैंडर और रोवर मिशन पूरा हो जाएगा और उसके बाद चंद्रयान 3 को 2021 के मध्य तक लॉन्च की तैयारी शुरू हो जाएगी.

ये भी पढ़ें

WHO प्रमुख के सामने बेहद बड़ी चुनौती है कोरोना वायरस संकट क्या कोरोना वायरस के कारण IPL 2020 पर मंडरा रहा है कोई खतरा ? पढ़ें ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget