एक्सप्लोरर

Chandrayaan 3 Landing: मिशन मून हुआ कामयाब तो ये भारत के लिए कितनी बड़ी सफलता?

Chandrayaan 3: किसी देश ने अब तक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर रोवर नहीं उतारा है इसलिए भारतीयों के साथ पूरी दुनिया के साइंटिस्ट 23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 4 मिनट का इंतजार कर रहे हैं.

Chandrayaan 3 Moon Landing: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के मिशन चंद्रयान-3 पर पूरी दुनिया की नजरें हैं. अब तक चंद्रयान इसरो द्वारा निर्धारित समय के अनुसार चांद की सभी कक्षाओं में सफलतापूर्वक प्रवेश कर चांद की ओर आगे बढ़ता जा रहा है. सबकुछ ठीक रहा तो 23 अगस्त को चांद पर अपना स्पेसक्राफ्ट उतारकर भारत इतिहास रच देगा और ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा. रूस का मिशन लूना-25 असफल होने के बाद पूरी दुनिया मिशन चंद्रयान-3 पर टकटकी लगाए हुए है.

47 साल बाद रूस ने 10 अगस्त को मून मिशन लॉन्च किया था. इसे 21 अगस्त को चांद पर उतरना था, लेकिन उससे एक दिन पहले ही यह क्रैश हो गया. साल 1976 के बाद रूस ने चांद पर अपना स्पेसक्राफ्ट भेजा था. हालांकि, चंद्रयान-3 ऐसी कोई गलती नहीं करने वाला. इसरो के पिछले मिशन मून चंद्रयान-2 की विफलताओं को ध्यान में रखते हुए चंद्रयान-3 में कई बदलाव किए गए हैं. साल 2019 में चंद्रयान-2 चांद पर लैंड नहीं कर पाया था और मिशन फेल हो गया. इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ का भी कहना है कि अगर सारे सेंसर्स और इंजन भी काम करना बंद कर दें तो भी चंद्रयान-3 चांद पर लैंड करेगा.

किसी देश ने नहीं उतारा साउथ पोल पर रोवर
23 अगस्त की तारीख भारतीयों के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए भी बेहद खास है. इस दिन शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा और पूरी दुनिया इतिहास रचते हुए देखेगी. चंद्रयान 3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी. अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा. किसी देश ने अब तक चांद के साउथ पोल पर रोवर नहीं उतारा है इसलिए 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट का इंतजार दुनिया भर के साइंटिस्ट कर रहे हैं.

चांद की तरफ आगे बढ़ रहा चंद्रयान-3
17 अगस्त को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल अलग हो गए थे. लैंडर विक्रम चांद की तरफ बढ़ रहा है. लैंडर विक्रम के साथ रोवर प्रज्ञान है जो लैंडिंग के बाद चांद पर स्टडी शुरू करेगा. सैंपल इकट्ठे करेगा और चांद पर तस्वीरें खींचकर इसरो को भेजेगा.

यह भी पढ़ें:
Chandrayaan 3 Landing: चांद की सतह के गड्ढे, वातावरण भी नहीं... चंद्रयान-3 को लैंडिंग के समय करना होगा इन चुनौतियों का सामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...मैं 2 ही छंद गाऊंगा'
Xप्लेन: JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget