एक्सप्लोरर

Chandrayaan-3: भारत के मून मिशन ने पार की पहली अग्निपरीक्षा, जानें अब आगे क्‍या होगा 

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 इसरो का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है. इसे इस साल दूसरी या तीसरी तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. लॉन्चिंग से पहले इसकी तैयारियों को परखा जा रहा है.

India's Moon Mission: भारत के महत्वाकांक्षी मून मिशन ने पहली अग्नि परीक्षा पास कर ली है. इसरो (ISRO) ने बताया कि चंद्रमा पर तीसरे मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर ने EMI-EMC (इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक इंटरफेयरेंस/इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक कम्पैटिबिलिटी) टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. इसरो ने रविवार (19 फरवरी) को एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी. यह परीक्षण 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच किया गया था.

इसरो ने बयान में इस टेस्ट को मून मिशन के लिए मील का पत्थर बताया है. चंद्रयान-3 मिशन के तीन प्रमुख मॉड्यूल हैं- प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर. इन मॉड्यूल के बीच बेहतर संचार लिंक स्थापित होने पर ही मिशन की सफलता निर्भर करती है. 

ईएमआई-ईएमसी टेस्ट क्या है
ईएमआई-ईएमसी टेस्ट का बड़ा महत्व है. इसरो ने बताया यह परीक्षण इसलिए किया जाता है ताकि अंतरिक्ष वातावरण में सैटेलाइट सबसिस्टम की कार्यक्षमता और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्तरों के साथ उनकी अनुकूलता सुनिश्चित की जा सके.

टेस्ट के दौरान क्या हुआ
चंद्रयान-3 लैंडर ईएमआई / ईएमसी टेस्ट में लॉन्चर कंपैटिबिलिटी, सभी आरएफ प्रणालियों के एंटीना पोलराइजेशन, ऑर्बिटल और पॉवर्ड डिसेंट मिशन फेज के लिए स्टैंडअलोन ऑटो कंपैटिबिलिटी परीक्षण और पोस्ट-लैंडिंग मिशन चरण के लिए लैंडर और रोवर कंपैटिबिलिटी टेस्ट शामिल थे. इसरो ने कहा कि लैंडर के सिस्टम का प्रदर्शन संतोषजनक था.

चंद्रयान-3 मिशन की खासियत
इसरो का चंद्रयान-3 अभियान, चंद्रयान-2 के आगे की कड़ी है. इसके तहत चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की एंड टू एंड क्षमता का प्रदर्शन करेगा. इसमें एक लैंडर और रोवर कॉन्फ़िगरेशन शामिल होगा, जो चंद्रमा की सतह पर घूमने की क्षमता से लैस होगा. मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की संरचना को बेहतर ढंग से समझना है.

कब होगी लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने अंतिम लॉन्च की तारीखों के बारे में अभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन इसके 2023 की दूसरी या तीसरी तिमाही में अंतरिक्ष में भेजे जाने की संभावना है. इसका प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर और रोवर कॉन्फिगरेशन को चंद्रमा की कक्षा के 100 किमी तक ले जाएगा. इसे GSLV Mk-III द्वारा श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा.

यह भी पढ़ें

राजस्थान में ओवैसी का ये दांव 40 सीटों पर बिगाड़ सकता है गहलोत का खेल, जानिए क्या हैं समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget