एक्सप्लोरर

इसरो ने 'चंद्रयान-2' को चांद की कक्षा में आगे बढ़ाने की तीसरी प्रक्रिया पूरी की

इसरो ने कहा कि दो सितंबर को लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा और चांद के आसपास 100 किलोमीटर X30 किलोमीटर की कक्षा में प्रवेश करेगा.

बेंगलुरु: 'चंद्रयान-2' के चंद्रमा की सतह पर उतरने के 11 दिन पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को बताया कि उसने अंतरिक्ष यान को चांद की कक्षा में तीसरी बार आगे बढ़ाने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है. इसरो ने इस प्रक्रिया (मैनुवर) के पूरी होने के बाद कहा कि यान की सभी गतिविधियां सामान्य हैं.

इसरो ने कहा, ''चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा की ओर आगे बढ़ाने की प्रक्रिया आज (28 अगस्त, 2019) सफलतापूर्वक संपन्न की गई. इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार नौ बजकर चार मिनट पर हुई. इस दौरान यान में मौजूद प्रणोदन प्रणाली का इस्तेमाल किया गया. इस प्रक्रिया में 1190 सेकंड लगे. और फिर यान 179 किलोमीटर गुणा 1412 किलोमीटर की कक्षा में गया.''

उसने कहा, ''अंतरिक्ष यान के सभी मापदंड सामान्य है. इस तरह की अगली प्रक्रिया को 30 अगस्त 2019 को भारतीय समयानुसार शाम छह बजे से सात बजे के बीच अंजाम दिया जाएगा.''

'चंद्रयान-2' ने 20 अगस्त को चांद की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था. इसरो ने 21 अगस्त को 'चंद्रयान-2' की चंद्रमा की ओर आगे बढ़ाने की दूसरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यान से ली गई चंद्रमा की तस्वीरों के दो सेट जारी किए थे. यान को चांद की सतह से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर चंद्र ध्रुवों के ऊपर से गुजरती अंतिम कक्षा में पहुंचाने के लिए अभी इस तरह की तीन और प्रक्रियाओं को अंजाम दिया जाएगा.

इसरो ने कहा कि इसके बाद दो सितंबर को लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा और चांद के आसपास 100 किलोमीटर X30 किलोमीटर की कक्षा में प्रवेश करेगा. इसके बाद यह चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने के लिए धीमी गति और ठहराव जैसी कई सिलसिलेवार एवं जटिल प्रक्रियाओं से गुजरेगा.

इसरो अध्यक्ष के सिवन ने कहा है कि चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' सर्वाधिक ''महत्वपूर्ण'' क्षण होगा क्योंकि इसरो ने यह पहले कभी नहीं किया है. इसरो के वैज्ञानिकों का कहना है कि चांद पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' चंद्र मिशन-2 का सबसे जटिल चरण है. यह वैज्ञानिकों के लिए बेहद 'गंभीर' क्षण होगा.

लैंडर के चांद की सतह पर उतरने के बाद इसके भीतर से 'प्रज्ञान' नाम का रोवर बाहर निकलेगा और अपने छह पहियों पर चलकर चांद की सतह पर अपने वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देगा.

सबकुछ यदि ठीक रहता है तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चांद पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. इसके साथ ही अंतरिक्ष इतिहास में भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन्वेस्टमेंट ऐप्स पर सख्ती के लिए SEBI का एक्शन! अब गूगल देगा वेरिफाइड टैग, जानें कौन-कौन रडार पर
इन्वेस्टमेंट ऐप्स पर सख्ती के लिए SEBI का एक्शन! अब गूगल देगा वेरिफाइड टैग, जानें कौन-कौन रडार पर
Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टा ऐप केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से दुबई तक 1,700 करोड़ की संपत्ति अटैच
महादेव सट्टा ऐप केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से दुबई तक 1,700 करोड़ की संपत्ति अटैच
हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए सरकार ने बनाया खास प्लान, UDAN स्कीम के तहत बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलिपैड
हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए सरकार ने बनाया खास प्लान, UDAN स्कीम के तहत बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलिपैड
जहां पहुंच सकती है पाइप गैस, वहां नहीं मिलेगा सिलेंडर? सरकार के नए नियमों में क्या-क्या शामिल, जानें
जहां पहुंच सकती है पाइप गैस, वहां नहीं मिलेगा सिलेंडर? सरकार के नए नियमों में क्या-क्या शामिल, जानें

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
UP Weather: यूपी में मौसम ने मारी पलटी, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मौसम ने मारी पलटी, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Viral Video: मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
Dark Circles on Neck: गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
Embed widget