एक्सप्लोरर

चांद पर भारत का परचम फहराने की ओर अग्रसर चंद्रयान-2, आज करेगा पांचवीं कक्षा में प्रवेश

इसरो का चंद्रयान-2 आज चांद की पांचवीं कक्षा में प्रवेश कर जाएगा. देश के वैज्ञानिक इस पल को लेकर काफी उत्साहित हैं. बता दें कि इस मिशन की शुरुआत 22 जुलाई को हुई थी. उसके बाद से लगातार चंद्रयान-2 अपने मिशन की ओर अग्रसर है.

बेंगलुरु: इसरो का चंद्रयान-2 आज शाम 6 से 7 बजे के बीच चंद्रमा की पांचवीं कक्षा में प्रवेश कर जाएगा. इससे पहले चंद्रयान-2 ने शनिवार को चंद्रमा की चौथी कक्षा में प्रवेश किया था. इसरो ने कहा कि आगामी दो सितंबर को लैंडर 'विक्रम' ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा और सात सितंबर को यह चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में 'सॉफ्ट लैंडिंग' करेगा. लैंडर के चांद की सतह पर उतरने के बाद इसके भीतर से 'प्रज्ञान' नाम का रोवर बाहर निकलेगा और अपने छह पहियों पर चलकर चांद की सतह पर अपने वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देगा.

हर एक पल पर वैज्ञानिकों की कड़ी नजर

बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान-2 चंद्रमा की कक्षा में 20 अगस्त को प्रवेश किया था. इसरो के वैज्ञानिकों का कहना है कि चांद पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' चंद्र मिशन-2 का सबसे जटिल चरण है. इसे सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए इसरो के वैज्ञानिक काफी तल्लीनता से इस मिशन पर कार्य कर रहे हैं. अतंरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि चंद्रयान-2 की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

22 जुलाई को श्रीहरिकोटा से हुई थी मिशन की शुरुआत 

जानकारी हो कि इसरो ने अपने सबसे अहम मिशन चंद्रयान 2 को चांद की सतह पर भेजने के लिए 22 जुलाई को श्रीहरिकोटा से जीएसएलवी मार्क 3 रॉकेट से इसे प्रक्षेपित किया था. चंद्रयान-1 मिशन के 11 साल बाद इसरो ने दोबारा चांद पर भारत का झंडा लहराने के लिए चंद्रयान-2 भेजा है. चंद्रयान- 1 अभियान को करीब 11 साल पहले अक्टूबर 2008 में अंजाम दिया गया था.

दुनिया में यह रिकॉड बनाने वाला पहला देश होगा भारत 

चंद्रयान 2 मिशन अपने साथ भारत के 13 पेलोड और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का भी एक उपकरण लेकर गया है. यहां यह भी महत्वपूर्ण है कि भारत का चंद्रयान-2 चांद के उस जगह पर उतरने जा रहा है जहां अब तक कोई नहीं पहुंचा है. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश भारत बनने वाला है. देश के वैज्ञानिक इस रिकॉर्ड को भारत के नाम करने को काफी उत्साहित हैं.

यह भी पढ़ें- CM ममता ने NRC की फाइनल लिस्ट को विफल बताया, बोलीं- राजनीतिक लाभ लेने वालों का चेहरा उजागर अमेरिका के टेक्सास में बंदूकधारी ने की फायरिंग, पांच की मौत, 21 घायल लालू प्रसाद यादव की दोनों किडनी में इंफेक्शन, खाना-पीना भी कम हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget