एक्सप्लोरर

'एक फेल सीएम से क्या आशा करेंगे?', संभल-अयोध्या और बांग्लादेश पर योगी आदित्यनाथ के बयान से भड़के चंद्रशेखर आजाद

योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अगर कोई सोचता है कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह यहां नहीं होगा तो वह भ्रमित है. विभाजनकारी तत्व पहले से ही यहां खड़े हैं और सामाजिक ताना बाना खराब कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार (5 दिसंबर, 2024) को बांग्लादेश के हालातों पर कहा कि अयोध्या और संभल में मुगल शासक बाबर की सेना ने जो किया और आज जो बांग्लादेश में हो रहा है, उसका डीएनए एक ही है. सीएम योगी के इस बयान की आजाद समाज पार्टी- कांशी राम के मुखिया और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने निंदा की और कहा कि वह एक फेल मुख्यमंत्री हैं इसलिए उनसे ज्यादा आशा नहीं कर सकते हैं.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए योगी आदित्यनाथ को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जिनसे कानून व्यवस्था खराब हो. उन्हें अपने पद की गरिमा को बनाए रखना चाहिए. चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सीएम को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए, जो लोगों में विश्वास पैदा करे न कि लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़े.

उन्होंने कहा, 'मैं समझता हूं कि वह (सीएम योगी) फ्रस्टेट हो गए हैं. इधर-उधर की बात कर रहे हैं. चुने हुए मुख्यमंत्री, जो पद पर आसीन हो, लॉ एंड ऑर्डर मेनटेन नहीं कर पाता है. इधर-उधर की बात करके लोगों को मूर्ख बनाने और ध्यान भटकाने का काम करता है. मैं इसको सही नहीं मानता हूं. मैं मानता हूं कि वह जिस पद पर हैं उस पद की गरिमा बनाए रखने के साथ-साथ उनको इस तरह के शब्दों का प्रयोग करना चाहिए कि लोगों में विश्वास पैदा हो. मुख्यमंत्री बहुत सारे मामलों पर संवेदनशील हैं और उनको चाहिए कि दंगा और इस तरह की चीज और लॉ एंड ऑर्डर खराब न हो. ऐसी घटनाएं न हों, जिनसे कानून व्यवस्था डिस्टर्ब हो. इस मामले में वह फेल हैं, मैं लगातार कह रहा हूं और एक फेल मुख्यमंत्री से हम ज्यादा आशा नहीं कर सकते हैं.'

योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में 43वें रामायण मेले का उद्घाटन करने के बाद कहा, 'अगर कोई सोचता है कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह यहां नहीं होगा तो वह भ्रमित है. विभाजनकारी तत्व पहले से ही यहां खड़े हैं और सामाजिक ताना बाना खराब कर रहे हैं.' सीएम योगी के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उनको डीएनए के बारे में बात नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मुख्यमंत्री कितना विज्ञान जानते हैं और उन्होंने कितनी बायोलॉजी पढ़ी है लेकिन मैं उनसे अनुरोध करना चाहता हूं कि उन्हें डीएनए के बारे में बात नहीं करनी चाहिए.'

यह भी पढ़ें:-
'मैं सिर्फ 500 रुपये लेकर संसद जाता हूं', राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने पर अभिषेक मनु सिंघवी की सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget