एक्सप्लोरर

चंडीगढ़ छेड़खानी मामला: राहुल समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं का BJP पर तीखा हमला

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास को छेड़खानी के मामले में गिरफ्तारी के बाद थाने से ही जमानत पर छोड़ दिए जाने का कड़ा विरोध हो रहा है. विपक्ष आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही सुभाष बराला के इस्तीफे की मांग भी कर रहा है.

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में एक आईएएस की बेटी के साथ छेड़छाड़ और पीछा करने के मामले पर हरियाणा से लेकर दिल्ली तक राजनीति गर्म है. आरोपों के घेरे में हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा है. जिसे ऐसी संगीन वारदात में भी आसानी से जमानत मिल गई. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने इसे लेकर बीजेपी पर तीखा हमला किया है.

हरियाणा BJP अध्यक्ष के बेटे ने की छेड़छाड़ की कोशिशः पीड़िता ने ABP NEWS पर सुनाई आपबीती

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास को छेड़खानी के मामले में गिरफ्तारी के बाद थाने से ही जमानत पर छोड़ दिए जाने का कड़ा विरोध हो रहा है. विपक्ष आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही सुभाष बराला के इस्तीफे की मांग भी कर रहा है.

चंडीगढ़: पीड़ित लड़की ने फेसबुक पर लिखी आपबीती, कहा- मेरे साथ हो सकता था रेप और मर्डर

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास को चंडीगढ़ में गिरफ्तारी के बाद जिस तरह थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया, उस पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चंडीगढ़ की वारदात को न सिर्फ छेड़खानी बल्कि अपरहण की कोशिश बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

varnika

राहुल ने ट्विटर पर लिखा है, ‘’ चंडीगढ़ में युवती के अपहरण की कोशिश और छेड़खानी की वारदात की मैं कड़ी निंदा करता हूं. बीजेपी सरकार को दोषियों को सजा दिलानी चाहिए, न कि अपराधियों और उनकी घटिया मानसिकता का साथ देना चाहिए.’’

  चंडीगढ़ की वारदात पर कांग्रेस के तीखे तेवर कांग्रेस इस मामले में आरोपी विकास के पिता सुभाष बराला को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने की मांग भी कर रही है. चंडीगढ़ के पंचकूला में कांग्रेस ने सुभाष बराला के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया. विकास बराला को आसानी से जमानत मिल जाने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने आरोपियों के खिलाफ हल्की धाराएं लगाए जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस मामले में निर्भया केस के बाद संशोधित कानून के तहत कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग भी की है. उधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आरोपी के पिता और अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का बचाव करते हुए कहा कि इस वारदात से सुभाष बराला का कोई लेना देना नहीं है. मामले में सीएम खट्टर नहीं करना चाहते कोई बात इतना ही नहीं, इससे पहले कि पत्रकार हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष के बेटे से जुड़े इतने संगीन अपराध के सिलसिले में सीएम खट्टर से कोई और सवाल पूछते, उन्होंने बड़ी बेरुखी से कह दिया कि अब वो इस बारे में कोई और बात नहीं करना चाहते. कांग्रेस ने खट्टर के इन बयानों को असंवेदनशील और महिला सुरक्षा के लिहाज़ से बेहद गलत संदेश देने वाला करार दिया है. सीपीएम महासचिव ने मोदी और शाह से पूछे सवाल सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष के बेटे पर लगे संगीन आरोप के इस मामले में सीधे प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से सवाल पूछा है. येचुरी ने आरोपी विकास बराला को थाने से ही जमानत दे दिए जाने पर सवाल उठाते हुए ट्विटर पर लिखा है, ‘’जाहिर है कि इस मामले में कोई आरोपी की मदद कर रहा है. महिला उत्पीड़न से जुड़े इस मामले प्रधानमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष खामोश क्यों हैं?’’ क्या है पूरा मामला? हरियाणा में एक IAS की बटी ने बीजेपी नेता सुभाष बराला के बेटे विकास पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. लड़की का आरोप है कि विकास बराला और उसका दोस्त आशीष कुमार एक पेट्रोल पंप से ही उनकी कार का पीछा कर रहे थे और कार का दरवाज़ा खोलने की कोशिश की. लड़की के कई बार फोन करने पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों लड़कों को गिरफ़्तार कर लिया. इसके बाद पीड़िता ने फेसबुक पर लिखा खुशकिस्मत हूं कि रेप के बाद नाले में नहीं मिली.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget