एक्सप्लोरर

पंजाब में नगर निकाय चुनाव आज, 2302 वार्ड के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच डाले जाएंगे वोट

पंजाब में आज कड़ी सुरक्षा के बीच नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा. वोटिंग सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगी. चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पंजाब सरकार ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं. मतदान केंद्रों पर 19 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

चंडीगढ़-पंजाब में नगर निकाय चुनाव के लिए आज मतदान होगा. बता दें कि पंजाब में आठ नगर निगमों-अबोहर, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा तथा 109 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा. गौरतलब है कि 2302 वार्डों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं. वही कुल उम्मीदवारों में से 2832 निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2037 सत्ताधारी कांग्रेस के और 1569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं. भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और बसपा के उम्मीदवारों की संख्या क्रमशः 1003, 1606 और 160 है.

17 फरवरी को होगी मतगणना

मतदान के लिए आयोग ने 4102 मतदान केंद्र बनाए हैं और इनमें से 1708 को संवेदनशील और 861 को अति-संवेदनशील घोषित किया गया है. शाम चार बजे तक मतदान केंद्र में प्रवेश करने वाले मतदाताओं को मतदान करने दिया जाएगा. वहीं मतगणना 17 फरवरी को होगी. मतदान के लिए लगभग 7,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) लगाई गई हैं और कुल 25,010 कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

चुनाव  के लिए 30 IAS और PPS पर्यवेक्षकों के रूप में प्रतिनियुक्त

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए लगभग 19,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. पंजाब में नगर निकाय चुनाव के लिए कुल 39,15,280 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 20,49,777 पुरुष, 18,65,354 महिला और 149 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं. स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 30 आईएएस/पीसीएस अधिकारियों को पर्यवेक्षकों के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. बता दें कि इन चुनावों में 50 फीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.

अकाली दल और बीजेपी लड़ रहे अलग-अलग चुनाव

राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. कृषि कानूनों को लेकर पिछले साल भगवा दल के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद यह पहला चुनाव है जिसमें अकाली दल और बीजेपी अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें

बिहार: स्वास्थ्य विभाग का फैसला, OTP भेजकर RT-PCR जांच कराने वालों का किया जाएगा वेरिफिकेशन

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा, जानें धर्मेंद्र प्रधान ने किसे दोषी ठहराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget