चंडीगढ़ः शेरों के पिंजरे में कूदा शख्स, हुई दर्दनाक मौत
चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक व्यक्ति 25 फीट से अधिक ऊंची दीवार फांद कर बाड़े में प्रवेश कर गया. इससे पहले कि वह वहां से निकलता दो शेरों ने उस पर हमला कर दिया. मृतक की उम्र 20 साल के आसपास बताई जा रही है.

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से करीब 20 किलोमीटर दूर जिरकपुर में महेन्द्र चौधरी जूलॉजिकल पार्क (छतबीड़ चिड़ियाघर) में रविवार को शेरों ने एक व्यक्ति को मार डाला. चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक, व्यक्ति 25 फीट से अधिक ऊंची दीवार फांद कर बाड़े में प्रवेश कर गया और इससे पहले कि वह वहां से निकलता दो शेरों ने उस पर हमला कर दिया. मृतक की उम्र 20 साल के आसपास बताई जा रही है. यह चिड़ियाघर लगभग दो किलोमीटर के एरिया में फैला हुआ है इसमें चार शेर हैं. घटना के बाद चिड़ियाघर को तुरंत बंद कर दिया गया.
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर करीब 2.20 बजे के आसपास घटी. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. चिड़ियाघर के फील्ड निदेशक एम सुधागरब ने बताया, ‘‘व्यक्ति के गर्दन पर जख्म के गहरे निशान हैं. उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई.’’ जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त चिड़ियाघर के बाड़े में एक शेर और एक शेरनी थी. उन्होंने बताया कि शेरनी ने व्यक्ति पर पहले हमला किया.
चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि हर दिन सुबह नौ बजे चिड़ियाघर की पूरी तरह छानबीन की जाती है. इसमें यह देखा जाता है कि कोई बाहरी व्यक्ति अंदर तो नहीं आ गया है और सभी खतरनाक पशु सुरक्षित हैं कि नहीं. ऐसी ही छानबीन रविवार को भी की गई थी. उस वक्त सबकुछ ठीक था जिसके बाद ही विजिटर्स को अंदर आने दिया गया. युवक को शेर के बाड़े के अंदर एक बस के ड्राइवर ने देखा.
नोट- ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें.
जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.
यह भी पढ़ें-
AAP नेता भगवंत मान ने नए साल पर छोड़ी शराब, केजरीवाल बोले- दिल जीत लिया जनवरी में अधिकतम तापमान ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड, आज बारिश की संभावना देखें वीडियो- Source: IOCL

























