एक्सप्लोरर

हरियाणा: डिप्टी स्पीकर की कार पर हमले मामले में पांच गिरफ्तार, धरने पर बैठे साथी

हरियाणा डिप्टी स्पीकर की कार पर हमला मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. रविवार को हुई घटना के बाद पुलिस ने 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ विभिन्न आरोपों में मामले दर्ज किए थे.

चंडीगढ़:  हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की कार पर प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा कथित हमले की घटना के संबंध में सिरसा पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. रविवार को हुई घटना के बाद पुलिस ने 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ विभिन्न आरोपों में मामले दर्ज किए थे. इसमें राजद्रोह, लोक सेवकों के कर्तव्य निर्वहन में बाधा पहुंचाना, निर्वाचित प्रतिनिधि की हत्या का प्रयास, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे मामले शामिल थे.

पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

इस बीच गिरफ्तारी के विरोध में किसानों का एक समूह बाबा भूमन शाह जी चौक के निकट धरने पर बैठ गया. हालांकि, पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी वीडियो फुटेज के आधार पर की गई है. सिरसा के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया, ‘‘पांच प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया. उससे पहले पिछले दो दिन में घटना के वीडियो फुटेज का विश्लेषण किया गया. तस्वीरों और सबूत के आधार पर पहचान में आए पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई.’’ उन्होंने बताया कि रविवार को घटनास्थल के पास मौजूद लोगों की भी पहचान की गई है और आगे की कार्रवाई घटना में उनके शामिल होने पर निर्भर करती है.

डिप्टी स्पीकर की कार पर हमला मामला 

इधर राज्य सरकार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सिरसा जिला पुलिस प्रमुख भूपेंद्र सिंह का स्थानांतरण और निरीक्षक स्तर के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया. विधानसभा के डिप्टी स्पीकर गंगवा ने मंगलवार को कहा कि रविवार को उनके वाहन पर पत्थर बरसाने वालों को किसान नहीं कहा जा सकता. सिरसा में रविवार को काले झंडे लेकर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के बाहर दिन में किसान जमा थे और उन्होंने सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की.

इस दौरान हिसार के नलवा से भाजपा विधायक गंगवा एक समारोह में शामिल होने के बाद विश्वविद्यालय से बाहर निकल रहे थे तभी प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार को निशाना बनाया. पुलिस की भारी मौजूदगी के बाद भी कुछ लोगों ने वाहन को घेर लिया और वाहन पर मुक्के मारने लगे. पुलिस ने बताया कि गंगवा के वाहन को पुलिसकर्मी जब इलाक़े से सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में लगे थे तो वाहन पर पथराव भी किया गया. गंगवा को इस घटना में कोई चोट नहीं आईं. 

महाराष्ट्र: ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा 8वीं से 12वीं छात्रों के लिए 5,947 स्कूल खुले, शिक्षा विभाग ने दी जानकारी

असम: हथिनी और उसके बच्चे पर लगा एक लड़के की हत्या का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget