एक्सप्लोरर

जब गृहमंत्री अमित शाह ने 'सम्राट पृथ्वीराज' फिल्म देखने के बाद पत्नी से कहा, 'चलिए हुकुम'

'सम्राट पृथ्वीराज' फिल्म देखने के बाद गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की तारीफ की.

Home Minister Amit Shah Watched Film Samrat Prithviraj: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' (Samrat Prithviraj) अपने परिवार के साथ देखी. फिल्म देखने के बाद गृह मंत्री चाणक्य सिनेमा हॉल से बाहर जाने लगे, इसी दौरान उनकी पत्नी सोनल शाह भ्रमित हो गईं कि उनको किस तरफ जाना है. तभी शाह ने खुद पत्नी को रास्ता दिखाते हुए कहा कि 'चलिए हुकुम'. ये सुनकर सोनल शाह और थियेटर में मौजूद सभी लोग मुस्कुरा उठे. 

फिल्म देखने गृहमंत्री अमित शाह अपने परिवार के सदस्यों, अन्य केंद्रीय मंत्रियों, केंद्रीय गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों और अन्य मेहमानों के साथ आए थे. फिल्म देखने के बाद इसकी कहानी की तारीफ करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि मर्यादा की चौखट के अंदर महिला की स्वतंत्रता क्या हो सकती है, सम्मान क्या हो सकता है, समान अधिकार क्या हो सकता है, इसकी सांस्कृतिक ऊंचाइयों का चित्रण करने के लिए मैं आपको बहुत साधुवाद देता हूं.

गृहमंत्री ने आगे कहा कि पृथ्वीराज एक ऐसे योद्धा की कहानी है जो अफगानिस्तान से लेकर दिल्ली तक एक-एक इंच जमीन के लिए लड़े. 900-1000 साल की ये लड़ाई व्यर्थ नहीं गई है. सन् 1947 में हम स्वतंत्र हुए और 2014 से हमने भारत में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का काम शुरू किया. गृहमंत्री ने कहा कि ये सांस्कृतिक पुनर्जागरण भारत को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा.

इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर और अश्विनी वैष्णव सहित  अन्य मेहमान भी मौजूद थे. इस फिल्म में  में संजय दत्त, सोनू सूद ने भी अभिनय किया है. साथ ही ‘मिस वर्ल्ड 2017’मानुषी छिल्लर ने इस फिल्म के जरिए  बॉलीवुड में अपना कदम रखा. ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है. फिल्म में 12वीं सदी के राजा पृथ्वीराज चौहान की वीरता को दिखाया गया है.

Jammu Kashmir: फिर आतंकियों के निशाने पर आम लोग, टारगेट किलिंग को लेकर 3 जून को अमित शाह की हाई-लेवल बैठक

क्या नई शुरुआत करने जा रहे हैं सौरव गांगुली? खुद किया ये बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget